{"_id":"6039f2b18ebc3ee92e2ffb4c","slug":"england-allrounder-chris-woakes-leaves-india-returned-to-england-due-to-rotation-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत छोड़ इंग्लैंड लौटा यह स्टार ऑलराउंडर, नहीं खेल पाया एक भी टेस्ट मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत छोड़ इंग्लैंड लौटा यह स्टार ऑलराउंडर, नहीं खेल पाया एक भी टेस्ट मैच
Sat, 27 Feb 2021 12:50 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
क्रिस वोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर क्रिस वोक्स भारत छोड़कर स्वदेश वापस लौट गए हैं। वोक्स टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे लेकिन रोटेशन नीति के तहत एक भी मैच खेले बगैर भारत के टेस्ट दौरे से रवाना हो गए हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उनके वापस लौटने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
31 वर्षीय वोक्स दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और भारत दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें किसी मैच में नहीं उतारा गया। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ सॉउथम्पटन में खेला था, जबकि वनडे में वे पिछले साल सितंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे।
विज्ञापन
वोक्स के जाने से इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से रन भी बना लेता है। वोक्स ने 38 टेस्ट मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने गेंदबाजी में 112 विकेट चटकाए हैं और चार बार पांच विकेट हासिल किए हैं। वहीं बल्लेबाजी में भी उन्होंने 27 की औसत से 1321 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।
विज्ञापन
बात करें इंग्लैंड की रोटेशन नीति की तो केविन पीटरसन और इयान बेल समेत पूर्व खिलाड़ियों ने इसकी काफी आलोचना की है। इस नीति के तहत जोस बटलर और मोईन अली भी पहले टेस्ट के बाद लौट गए। जॉनी बेयरस्टॉ और मार्क वुड पहले दो टेस्ट नहीं खेल सके।
बात करें सीरीज की तो तीसरा टेस्ट मैच बुरी तरह से हारने के बाद इंग्लैंड की टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। यही नहीं डे-नाइट टेस्ट हारने की वजह से उसकी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दावेदारी भी खत्म हो गई है।