फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England all rounder Moeen Ali announces retirement from Test cricket

अलविदा: मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- टीम के साथियों की कमी खलेगी

Mon, 27 Sep 2021 01:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 27 Sep 2021 01:11 PM IST
सार

इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हाल ही में उन्होंने भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले थे। वह सात वर्षों से इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा थे। 

विज्ञापन
England all rounder Moeen Ali announces retirement from Test cricket
मोईन अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के ऑल राउंडर मोईन अली ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक बयान में कहा मैं अपनी टीम के साथियों के साथ बाहर निकलना मिस करूंगा, मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ नर्वस भावना के साथ नहीं खेलूंगा जिसमें गेंदबाजी भी शामिल है। मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद पर किसी को भी आउट कर सकता था।  मोईन के संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड को उनकी कमी खलेगी। वह सात वर्षों से अपने देश के लिए टेस्ट खेल रहे थे। 

विज्ञापन


ऐसा रहा मोईन अली का टेस्ट करियर

सात साल पहले 12 जून 2014 को मोईन अली ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह इंग्लैंड के लिए अब तक 64 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान 2914 रन बनाए और 195 विकेट झटके। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 155 रन नाबाद है। जबकि 53 रन देकर 6 विकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ लंदन के द ओवर में 2 सितंबर 2021 को खेला था। 
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट से लिया था ब्रेक 

मोईन अली ने 2019 में 5 टेस्ट मैच खेलने के बाद अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया था। इसके बाद भारत दौरे पर उनकी चेन्नई टेस्ट में वापसी हुई। वहीं, भारत के इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने तीन टेस्ट मैच इंग्लैंड के लिए खेले। हालांकि इस दौरान उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशेज सीरीज से पहले लिया संन्यास

इस साल के आखिर में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज सीरीज खेलने जाएगी। जिसकी शुरुआत दिसंबर से होगी। ऐसे में मोईन अली का टीम में न होना इंग्लैंड के लिए परेशानी बन सकती है। क्योंकि मोईन बल्ले और गेंद से जोरदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं।


आईपीएल में जारी है मोइन का जलवा

मौजूदा समय में मोईन अली  इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में खेल रहे हैं। वह  महेंद्र सिंह धोनी  की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।  सीएसके के लिए इस सत्र में वह काफी सफल रहे हैं। आईपीएल 2021 में मोईन 9 मैचों में 261 रन बना चुके हैं जिसमें उनका एक अर्धशतक शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed