इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अपनी मंगेतर से साथ रचाएंगे शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों काफी विवादों में चल रहे इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। स्टोक्स अपनी मंगेतर क्लेयर राटक्लिफ के साथ 14 अक्टूबर को शादी कर रहे हैं। शादी के बाद रिसेप्शन होगा। रिसेप्शन 16 वीं शताब्दी के चार सितारा होटल में होगा। रिसेप्शन में लगभग 400 मेहमानों के शामिल होने का अनुमान है। इस शादी समारोह को 'डिवाइन एंड स्प्रीचुअल' के रूप में डिसक्राइव किया जा रहा है।
बता दें कि स्टोक्स अपनी मंगेतर के साथ पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। स्टोक्स की मंगेतर क्लेयर ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। हालांकि उन्होंने ट्विटर पर 11 सितंबर को ही ट्वीट किया था, कैप्शन में लिखा, 'आज से चार हफ्ते बाद मैं इस शख्स से शादी करुंगी।' उन्होंने एक फोटो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया, जिसमें स्टोक्स एक बच्ची के साथ हैं और एक बैग अपने पीठ पर टांगे हुए हैं।
पढ़ेंः- मारपीट करने वाले बेन स्टोक्स सस्पेंड, एशेज सीरीज के लिए खतरे में पड़ी जगह
FOUR WEEKS TODAY...I marry this man! The man wearing a Little Mermaid backpack! ❤️😂 https://t.co/yOuNTRvYYM
— Clare Ratcliffe (@clarey_11) September 16, 2017
FOUR WEEKS TODAY...I marry this man! The man wearing a Little Mermaid backpack! ❤️😂
A post shared by Clare (@clarey11) on
मालूम हो कि हाल ही में बेन स्टोक्स को जेसन रॉय की वेडिंग सेरेमनी में स्मोकिंग करते देखा गया था। इससे पहले स्टोक्स के झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बेन स्टोक्स को निलंबित कर दिया था।