{"_id":"5f089d12048a4a46b3165b88","slug":"eng-vs-wi-west-indies-lead-by-65-runs-3rd-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvWI: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड 99 रन पीछे, स्टोक्स के 150 विकेट पूरे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvWI: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड 99 रन पीछे, स्टोक्स के 150 विकेट पूरे
Fri, 10 Jul 2020 11:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथहैंपटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 15 रन बना लिए हैं। रोरी बर्न्स (10) और डॉम सिबली (5) रन बनाकर नाबाद हैं। इस तरह इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज से 99 रन पीछे है।
विज्ञापन
इससे पहले, इंग्लैंड की पहली पारी 204 रन पर ही सिमट गई थी। जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के 204 रन के जवाब में पहली पारी में 318 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए क्रैग ब्रैथवेट ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। यह इस सीरीज में किसी बल्लेबाज का पहला अर्धशतक है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की तरफ से क्रेग ब्रैथवेट (65), रोस्टन चेज (47) और विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डाउरिच (61) ने शानदार पारियां खेलीं। यह इंग्लैंड में वेस्टइंडीज के किसी विकेटकीपर का पहला अर्धशतक है। उन्हें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने आउट किया। स्टोक्स ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। इसके बाद जेम्स एंडरसन (3/62) और स्पिन गेंदबाज डोमनिक बेस (2/51) ने विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
चार विकेट के साथ ही स्टोक्स ने टेस्ट में 150 विकेट पूरे कर लिए। स्टोक्स सबसे तेज 4 हजार रन और 150 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे ऑलराउंडर बने। उन्होंने 64 टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया।
पहले दिन कप्तान जेसन होल्डर के छह विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरूवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 204 रन पर आउट कर दिया था। बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 17.4 ओवर फेंके जा सके थे।