फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG VS WI: West Indies complete isolation period, set for practice game

कोरोना में क्रिकेट: वेस्टइंडीज टीम का पृथकवास पूरा, अब अभ्यास मैच से होगी इंग्लैंड के खिलाफ तैयारी

Tue, 23 Jun 2020 08:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 23 Jun 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
ENG VS WI: West Indies complete isolation period, set for practice game
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड पहुंचने के बाद सोमवार को 14 दिन का अनिवार्य पृथकवास पूरा कर दिया और अब वह अपने आपस में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलकर अगले महीने होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी करेगी। वेस्टइंडीज की टीम नौ जून को विशेष विमान से मैनचेस्टर पहुंची थी और तभी से उसके खिलाड़ी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान और उससे जुड़े होटल में पृथकवास पर थे।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज 25 सदस्यीय टीम लेकर यहां आया है जिसमें 11 रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं ताकि किसी खिलाड़ी के चोटिल होने या कोविड-19 से संक्रमित होने की स्थिति में उसकी जगह तुरंत ही नए खिलाड़ी को टीम में लिया जा सके। कैरेबियाई टीम अब अपने आपस में ही तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
विज्ञापन


पहला टेस्ट मैच आठ जुलाई से एजेस बॉउल में खेला जाएगा जबकि दूसरा (16 से 20 जुलाई) और तीसरा (24 से 28 जुलाई) टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में होंगे। इस तरह से तीनों टेस्ट मैच 21 दिन के अंदर खेले जाएंगे। इन स्थलों का चयन इसलिए किया गया है कि क्योंकि इनमें स्टेडियम के अंदर या उसके पास में होटल है और इनमें जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के इन प्रयासों के बावजूद वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर और कीमो पॉल ने अपने क्रिकेट बोर्ड से स्वविवेक से फैसला करने की छूट मिलने पर दौरे पर आने से इन्कार कर दिया। श्रृंखला के दौरान खेलते हुए भी खिलाड़ियों को कुछ कड़े स्वास्थ्य नियमों का पालन करना होगा जिसमें गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग नहीं करना भी शामिल है, इसके अलावा खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का लगातार परीक्षण किया जाएगा।


वेस्टइंडीज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई और जून में इंग्लैंड का दौरा करना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम : जैसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रुमा बोनर, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रकीम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, केमार होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच।रिजर्व खिलाड़ी : सुनील अंबरीस, जोशुआ डासिल्वा, शैनन गेब्रियल, कीन हार्डिंग, काइल मेयर, प्रेस्टन मैकस्वीन, मार्क्विनो मिंडले, शाइनी मोसले, एंडरसन फिलिप, ओशेन थॉमस और जोमेल वार्रिकान।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed