फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs SA World cup 2023 South Africa beat England by 229 runs Heinrich Klaasen hits century

ENG vs SA: वनडे में इंग्लैंड की रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार, दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप में मिली तीसरी जीत

Sat, 21 Oct 2023 09:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 Oct 2023 09:26 PM IST
सार

ENG vs SA World cup 2023: विश्व कप में आईसीसी के किसी पूर्णकालिक सदस्य टीम की यह दूसरी बड़ी हार है। 2015 में वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 257 रन से शिकस्त मिली थी। अब इंग्लैंड इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन
ENG vs SA World cup 2023 South Africa beat England by 229 runs Heinrich Klaasen hits century
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में इंग्लैंड को हराकर तीसरी जीत दर्ज की है। उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (21 अक्तूबर) को गत चैंपियन टीम को 229 रन से हरा दिया। इंग्लैंड की वनडे में यह रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है। उसे 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 221 रन से मिली थी। इंग्लैंड को विश्व कप के मौजूदा संस्करण में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के छह अंक हो गए हैं और वह तीसरे नंबर पर ही काबिज है।
विज्ञापन


विश्व कप में आईसीसी के किसी पूर्णकालिक सदस्य टीम की यह दूसरी बड़ी हार है। 2015 में वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 257 रन से शिकस्त मिली थी। अब इंग्लैंड इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गया है। ग्रेनाडा में न्यूजीलैंड को 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 215 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

ENG vs SA World cup 2023 South Africa beat England by 229 runs Heinrich Klaasen hits century
हेनरिच क्लासेन - फोटो : सोशल मीडिया
क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी
पिछले मैच में नीदरलैंड से हारने वाली दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार जीत के साथ वापसी की है। हेनरिच क्लासेन ने इस साल की अपनी तीसरी और कुल चौथी शतकीय पारी खेली। मार्को यानसेन ने भी 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें तीन चौके और छह छक्के शामिल थे।

क्लासेन और यानसेन की 151 रन की साझेदारी
पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने रीजा हेंड्रिक्स (85) और रसी वान डर डुसेन (60) की मदद से अच्छी शुरुआत की थी। दोनों ने दूसरे विकेट पर 121 रन की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद पारी के मध्य ओवरों में अफ्रीकी टीम लड़खड़ाने लगी थी तो क्लासेन और यानसेन ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 77 गेंदों पर 151 रन की साझेदारी हुई। इस मैच में कप्तान तेम्बा बावुमा अस्वस्थ होने के कारण नहीं उतरे। एडेन माार्करम ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी संभाली।

मैच के दौरान गर्मी और उमस के कारण दोनों टीमों के खिलाड़ी परेशान नजर आए। क्लासेन की मांसपेशियों में खिंचाव भी आया लेकिन उन्होंने पिच पर डटे रहने का फैसला किया। उन्होंने 47वें ओवर में मार्क वुड की गेंद पर एक छक्का और चौका लगाते हुए अपना शतक पूरा किया।

ENG vs SA World cup 2023 South Africa beat England by 229 runs Heinrich Klaasen hits century
मार्को यानसेन - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम दस ओवरों में बने 143 रन
क्लासेन और यानसेन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम दस ओवरों में 143 रन बनाए जिसमें 84 रन अंतिम पांच ओवरों में बनाए गए थे। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पारी की चौथी गेंद पर आउट हो गए थे। उसके बावजूद रीजा और डुसेन की मदद से टीम ने पावरप्ले में 59 रन बटोरे। डेविड मिलर पांच, क्विंटन डिकॉक चार और गेराल्ड कोएत्जे तीन रन बनाकर आउट हुए। केशव महाराज एक रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली ने तीन विकेट लिए। गस एटिंकसन और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने बनाए सबसे ज्यादा रन
इंग्लैंड की बात करें तो उसके किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मार्क वुड ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले गस एटिंकसन ने 35 रन बनाए।

फेल हो गए इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज
हैरी ब्रूक 17, जोस बटलर 15, डेविड विली 12, जॉनी बेयरस्टो और आदिल रशीद 10-10 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मलान छह, बेन स्टोक्स पांच और जो रूट दो रन बनाकर आउट हुए। रीस टॉप्ली चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। उन्हें एब्सेंट हर्ट घोषित किया गया। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। लुंगी एंगिडी और मार्को यानसेन ने दो-दो विकेट लिए। कगिसो रबाडा और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed