फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs NZ Test James Anderson Stuart Broad return to England Test team under Ben Stokes captaincy Matthew Potts and Harry Brook included

ENG vs NZ Test: स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड टेस्ट टीम में एंडरसन और ब्रॉड की वापसी, दो नए खिलाड़ी भी शामिल

Wed, 18 May 2022 04:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Wed, 18 May 2022 04:10 PM IST
सार

स्टोक्स को नियमित कप्तान बनाए जाने के बाद पहली बार इंग्लैंड की टीम मैदान पर उतरेगी। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम टीम के कोच बनाए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि पहली बार कोचिंग करते हुए मैकुलम अपने देश का सामना करेंगे।

विज्ञापन
ENG vs NZ Test James Anderson Stuart Broad return to England Test team under Ben Stokes captaincy Matthew Potts and Harry Brook included
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान हो गया है। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम में अनुभवी जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी हुई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को पहले दो टेस्ट मैचों के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की। स्टोक्स को नियमित कप्तान बनाए जाने के बाद पहली बार इंग्लैंड की टीम मैदान पर उतरेगी। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम टीम के कोच बनाए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि पहली बार कोचिंग करते हुए मैकुलम अपने देश का सामना करेंगे।
विज्ञापन


एंडरसन और ब्रॉड को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया था। इंग्लैंड की टीम 0-1 से सीरीज हार गई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दो नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। यॉर्कशायर के बल्लेबाज हैरी ब्रूक और डरहम के तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है।
विज्ञापन


इंग्लैंड पुरुष टीम के प्रबंध निदेशक रॉब की ने अपने बयान में कहा, "स्टोक्स और मैकुलम के नेतृत्व में हमारी टेस्ट टीम के लिए यह एक नए युग की शुरुआत है। युवाओं और अनुभव के मिश्रण के साथ हमने एक रोमांचक टीम का चयन किया है जो अगले महीने की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। हमने हैरी ब्रुक और मैथ्यू पॉट्स को पुरस्कृत किया है। दोनों ने काउंटी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज की शुरुआत दो जून से होनी है। 29 मई को टीम लंदन में रिपोर्ट करेगी। उससे पहले एक सप्ताह का शिविर लगाया जाएगा। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट दो से छह जून तक खेला जाएगा। इसके बाद नॉटिंघम में 10 से 14 जून तक दूसरा टेस्ट और तीसरा टेस्ट लीड्स में 23 से 27 जून तक खेला जाएगा।


पहले दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन फोक्स, जैक लीच, एलेक्स लीस, क्रेग ओवर्टन, ओली पोप और मैथ्यू पॉट्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed