फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs NZ New Zealand strong with Daryl Mitchell Tom Blundell century partnership NZ set 296 run challenge for England

ENG vs NZ: मिचेल-ब्लंडेल की शतकीय साझेदारी से न्यूजीलैंड मजबूत, इंग्लैंड को 296 रन की चुनौती

Sun, 26 Jun 2022 11:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sun, 26 Jun 2022 11:50 PM IST
सार

डेरिल मिचेल (56) और टॉम ब्लंडेल (88*) की मदद से दूसरी पारी में 326 रन बनाकर तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को 296 रन बनाने की चुनौती दी है। 

विज्ञापन
ENG vs NZ New Zealand strong with Daryl Mitchell Tom Blundell century partnership NZ set 296 run challenge for England
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेरिल मिचेल (56) और टॉम ब्लंडेल (88*) की मदद से दूसरी पारी में 326 रन बनाकर तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को 296 रन बनाने की चुनौती दी है। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 113 रन और बनाने हैं। ओली पोप 105 गेंद पर 81 और जो रूट 80 गेंद पर 55 रन बनाकर नाबाद हैं। जैक क्रॉली 25 और एलेक्स लीस नौ रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


इससे पूर्व न्यूजीलैंड के लिए एक बार फिर मिचेल और ब्लंडेल ने प्रमुख योगदान दिया। दोनों के बीच छठे विकेट पर 113 रन की साझेदारी हुई। मिचेल और ब्लंडेल ने पूरी शृंखला के दौरान इंग्लैंड को परेशान किया है। 
विज्ञापन


मिचेल और ब्लंडेल ने ने लार्ड्स पर 195 और ट्रेंड ब्रिज में 236 रन की भागीदारी निभाई थीं। इन दोनों ने फिर घरेलू आक्त्रस्मण का डटकर सामना किया और लंच बिना विकेट गंवाए 86 रन जोड़ लिए थे। मिचेल ने 152 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए जबकि अविजित लौटे ब्लंडेल ने 161 गेंदों की पारी में 15 चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed