फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs NZ Ben Stokes took a big decision regarding Joe Root New Zealand tour of England

ENG vs NZ: जो रूट को लेकर स्टोक्स ने लिया बड़ा फैसला, पूर्व कप्तान को अब इस क्रम पर करनी होगी बल्लेबाजी

Sun, 08 May 2022 06:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 08 May 2022 06:06 PM IST
सार

इंग्लैंड की टीम को अगले महीने अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट दो से छह जून तक लॉर्ड्स, दूसरा टेस्ट 10 से 14 जून तक तक नॉटिंघम और तीसरा टेस्ट 23 से 27 जून तक लीड्स में खेला जाएगा।

विज्ञापन
ENG vs NZ Ben Stokes took a big decision regarding Joe Root New Zealand tour of England
बेन स्टोक्स और जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्टोक्स ने कहा है कि पूर्व कप्तान चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इंग्लैंड की टीम को अगले महीने अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। केन विलियमसन की टीम वहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट दो से छह जून तक लॉर्ड्स, दूसरा टेस्ट 10 से 14 जून तक तक नॉटिंघम और तीसरा टेस्ट 23 से 27 जून तक लीड्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम पिछले 12 महीनों से खराब प्रदर्शन के कारण परेशान है। इस कारण जो रूट को कप्तानी से इस्तीफा भी देना पड़ा। रूट पिछले कुछ समय से तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन स्टोक्स नई योजना के साथ उतरेंगे। रूट ने 2021 से अब तक छह शतक लगाए हैं, लेकिन टीम के प्रदर्शन में कोई सुधार देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन


भले ही रूट ने वेस्टइंडीज में दो शतक लगाए हों, लेकिन स्टोक्स अपनी टीम की सबसे बड़ी ताकत (जो रूट) को सबसे बड़ी कमजोरी (चौथे क्रम) के लिए कुर्बान कर सकते हैं। स्टोक्स ने खुलासा किया, "मैंने रूट से पहले ही बात कर ली है। मैंने उन्हें चार नंबर पर वापस जाने के लिए कहा है और मैं छह पर उतरने वाला हूं। रूट किसी भी क्रम पर रन बना सकते हैं, लेकिन उनके लिए सबसे बेहतर चार नंबर है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोक्स का यह फैसला बाकी बल्लेबाजी क्रम को कैसे प्रभावित करता है, यह देखा जाना बाकी है। उदाहरण के लिए, जॉनी बेयरस्टो ने सिडनी और एंटीगुआ में छठे नंबर पर शतक लगाए। उन्हें तीसरे क्रम पर वापस भेजा जा सकता है। ऐसा भी हो सकता है टॉम हैन्स या एलेक्स लीज में से किसी को इस क्रम पर मौका मिल सकता है। स्टोक्स तीसरे क्रम पर जैक क्रॉली को भी वापस ला सकते हैं। पांचवें नंबर के दावेदारों में ओली पोप, डैन लॉरेंस और हैरी ब्रुक हैं।


गेंदबाजी में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की अनुभवी जोड़ी का समर्थन बेन स्टोक्स ने किया है। उन्होंने कहा कि टीम के पास कई बेहतर विकल्प मौजूद हैं। सैम करन सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर, ओली स्टोन और मार्क वुड भी वापसी के लिए तैयार हैं। स्टोक्स ने कहा, "आप देखिए चोट के कारण वुड, आर्चर, स्टोन और करन खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उन्हें अपनी जगह बनाने के लिए लड़ाई करनी होगी। हमारे पास ब्रॉड, एंडरसन, रॉबिंसन और वोक्स भी हैं। हम एक बेहतरीन प्लेइंग-11 चुनेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed