फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs NZ 2nd Test Trent Boult Equals Muttiah Muralitharan Most Runs World Record at Number 11 News in Hindi

ENG vs NZ: ट्रेट बोल्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से किया कमाल, मुथैया मुरलीधरन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 12 Jun 2022 12:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ट्रेंट ब्रिज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ट्रेंट ब्रिज Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 12:03 PM IST
सार

ट्रेंट बोल्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ 18 गेंदों में 16 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वो 11वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने मुथैया मुरलीधरन की बराबरी की। 
 

विज्ञापन
ENG vs NZ 2nd Test Trent Boult Equals Muttiah Muralitharan Most Runs World Record at Number 11 News in Hindi
मुथैया मुरलीधरन और ट्रेंट बोल्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में ट्रेंट बोल्ट ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे कम पारियों में 623 रन बना लिए हैं। उनसे पहले श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने 87 टेस्ट में 623 रन बनाए थे और वो इस नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। अब बोल्ट ने रन बनाने के मामले में उनकी बराबरी कर ली है, लेकिन बोल्ट ने सिर्फ 69 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल कर लिया है और मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


बोल्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ 18 गेंद पर चार चौके की मदद से 16 रन की पारी खेली। अपने टेस्ट करियर में बोल्ट ने 69 मैच में 16.39 के औसत से 623 रन बनाए हैं। वो टेस्ट में एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका मिलने पर बोल्ट 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। 
विज्ञापन


टेस्ट में 11वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
623 - ट्रेंट बोल्ट*
623 - मुथैया मुरलीधरन
609 - जेम्स एंडरसन 
603 - ग्लेन मैकग्रा 
553 - कर्टनी वॉल्श

नॉटिंघम टेस्ट में न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत
नॉटिंघम टेस्ट में दो दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने पहली पारी में 553 रन बनाए थे। डेरिल मिशेल ने 190 और टॉम ब्लंडल ने 106 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल ख्तम होने तक एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। एलेक्स लीस 34 और ओली पोप 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम के पास अभी भी 463 रन की बढ़त है, जबकि इंग्लैंड के नौ विकेट बचे हुए हैं और तीन दिन का खेल बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed