{"_id":"62a8be2f09f37f2c657c4bf4","slug":"eng-vs-nz-2nd-test-england-thumping-win-against-new-zealand-jonny-bairstow-and-ben-stokes-super-batting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत, बेयरस्टो-स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को धोया, सीरीज में ली अजेय बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड की धमाकेदार जीत, बेयरस्टो-स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को धोया, सीरीज में ली अजेय बढ़त
Tue, 14 Jun 2022 10:34 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:34 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लिश टीम पहली ही सीरीज में सफलता हासिल करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड की टीम ने जब इंग्लैंड को 299 रन का लक्ष्य दिया होगा तब उसने भी नहीं सोचा कि टेस्ट के आखिरी दिन इसे इंग्लिश टीम हासिल कर लेगी। नॉटिंघम में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाचंवें दिन 50 ओवर में 299 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की तूफानी बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज चारों खाने चित्त हो गए।
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लिश टीम पहली ही सीरीज में सफलता हासिल करने में कामयाब रही। बेयरस्टो ने वनडे मैचों की तरह बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंदों पर 136 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स 70 गेंद पर 75 रन बनाकर नाबाद रहे। एलेक्स लीस ने 44 रनों का योगदान दिया। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 जून से खेला जाएगा।
नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 10 विकेट पर 553 रन बनाए थे। डैरेल मिचेल ने 190 और टॉम ब्लंडेल ने 106 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने पहली पारी में 10 विकेट पर 539 रन बनाए थे। जो रूट ने 176 और ओली पोप ने 145 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड को पहली पारी में 14 रनों की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी में 284 रन बनाए। इस तरह उसकी कुल बढ़त 298 रनों की हो गई। 299 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने आसानी से हासिल कर लिया।

बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड-न्यूजीलैंड ने बनाया रिकॉर्ड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने इस मैच में मिलकर 1675 रन बनाए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के किसी मैच में यह सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2019 में हुए मैच में 1447 रन बने थे। वहीं, 2021 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया और भारत के मैच में 1328 रन बने थे।
इंग्लैंड ने की ऑस्ट्रेलिया की बराबरी
टेस्ट इतिहास में लगातार दो मैचों में 250 से ज्यादा रन के लक्ष्य को हासिल करने वाली इंग्लैंड दूसरी टीम बनी। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2005-06 में ऐसा किया था। ऑस्ट्रेलिया ने जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले 292 रन और फिर बांग्लादेश के खिलाफ फातुल्ला में 307 रन बनाकर मैच अपने नाम किया था। वहीं, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में पहले लॉर्ड्स में 277 और फिर नॉटिंघम में 299 रन बनाकर मैच जीत लिया।