{"_id":"62a7759f2e15041611765952","slug":"eng-vs-nz-2nd-test-england-s-first-innings-was-reduced-to-539-runs-boult-took-five-wickets-new-zealand-lead-230-plus-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड की पहली पारी 539 रन पर सिमटी, बोल्ट ने लिए पांच विकेट, न्यूजीलैंड को 230 प्लस रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड की पहली पारी 539 रन पर सिमटी, बोल्ट ने लिए पांच विकेट, न्यूजीलैंड को 230 प्लस रन की बढ़त
Mon, 13 Jun 2022 11:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:06 PM IST
सार
बाएं हाथ के न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टेस्ट करियर में 10वीं बार पांच विकेट चटकाए जिससे लंच से पहले इंग्लैंड की पारी सिमट गई। माइकल ब्रेसवेल को भी तीन सफलता मिली।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 539 रन पर ऑलआउट कर दिया। दूसरी पारी में चौथे दिन खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 224 रन बना लिए हैं। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 553 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम को फिलहाल 230 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल है।
इससे पहले बाएं हाथ के न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टेस्ट करियर में 10वीं बार पांच विकेट चटकाए जिससे लंच से पहले इंग्लैंड की पारी सिमट गई। माइकल ब्रेसवेल को भी तीन सफलता मिली। बोल्ट ने 106 रन खर्च किए तो वहीं पदार्पण कर रहे ब्रेसवेल ने 62 रन दिए। इसके अलावा मैट हेनरी को एक विकेट मिला।
इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 473 रन से की। तब 163 रन पर बल्लेबाजी कर रहे पूर्व कप्तान जो रूट ने रिवर्स स्कूप पर छक्का लगाकर आक्रामक तेवर दिखाए। वह बीती रात के अपने स्कोर में 13 रन का इजाफा करने के बाद बोल्ट का शिकार बने। रूट 176 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
ब्रेसवेल की गेंद पर डेरिल मिशेल ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर स्टुअर्ट ब्रॉड (नौ रन) को पवेलियन की राह दिखाई। बेन फॉक्स (56) अर्धशतक लगाने के बाद नए बल्लेबाज मैथ्यू पोट्स के साथ गफलत में फंस कर रन आउट हुए।
बोल्ट ने इसके बाद पोट्स को बोल्ड कर मैच में अपने पांच विकेट पूरे किए। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने पांचवीं बार यह कारनामा किया। ब्रेसवेल की गेंद पर जिम्मी एंडरसन (नौ रन) के स्टंप होने के साथ ही इंग्लैंड की पारी खत्म हुई।