फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs NZ 1st Test: James Anderson equals Alastair Cook in elusive list

ENGvsNZ: जेम्स एंडरसन ने हासिल की खास उपलब्धि, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Wed, 02 Jun 2021 05:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 02 Jun 2021 05:39 PM IST
सार

  • जेम्स एंडरसन ने की एलेस्टेयर कुक की बराबरी
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ एंडरसन का 161वां टेस्ट

विज्ञापन
ENG vs NZ 1st Test: James Anderson equals Alastair Cook in elusive list
जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मैदान पर उतरते ही अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व इंग्लिश कप्तान एलेस्टेयर कुक की बराबरी कर ली। बता दें कि इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन का यह 161वां टेस्ट है। कुक ने भी इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट खेले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर उन्हें मौका मिलता है तो वे इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। उन्होंने भारत की तरफ से 200 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ 168 टेस्ट मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 166 टेस्ट मैच खेले हैं। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और भारत के राहुल द्रविड़ के ने 164 टेस्ट मैच खेले हैं।

बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से जेम्स ब्रेसी और ओली रॉबिन्सन को डेब्यू करने का मौका। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से डेवन कॉनवे ने डेब्यू किया। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं।

दोनों टीमों ने 'मोमेंट ऑफ यूनिटी' का दिया संदेश

ENG vs NZ 1st Test: James Anderson equals Alastair Cook in elusive list
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

मैच के शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने भेदभाव के खिलाफ, 'मोमेंट ऑफ यूनिटी' का संदेश दिया। क्रिकेट में किसी भी नस्लवाद, धार्मिक असहिष्णुता, लैंगिंग भेदभाव, होमोफोबिया और उग्रवाद के खिलाफ दोनों टीमों ने संकल्प लिया। 'मोमेंट ऑफ यूनिटी' में मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ी एक साथ शांत होकर खड़े रहे। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने स्वीकार किया कि खेल और समाज ने पिछले साल समावेश और विविधता के मुद्दों पर 'बदसूरत सच्चाइयों' का सामना किया था। हमने इस अंतर को समाप्त करने और हमारे खेल को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed