फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs INDW: Kate Cross starred with five wicket haul against india in 2nd odi 

ENG vs INDW: केट क्रॉस ने मारा 'पंजा', दूसरा वनडे भी हारी भारतीय महिला टीम

Thu, 01 Jul 2021 08:52 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टांटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टांटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Jul 2021 08:52 AM IST
सार

  • भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में बनाए 221 रन 
  • 2 बार कॅरिअर की इंग्लैंड की गेेंदबाज केट ने पांच विकेट चटकाए  

विज्ञापन
ENG vs INDW: Kate Cross starred with five wicket haul against india in 2nd odi 
केट क्रॉस ने पांच विकेट हॉल लिया - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने फिर से अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने और केट क्रॉस की घातक गेंदबाजी के कारण भारत बुधवार को दूसरे महिला डे-नाइट वनडे मैच में हार गया। भारत निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 221 रन ही बना पाया। जवाब में उतरी इंग्लैंड महिला टीम ने 47.3 ओवर में 5 विकेट खोते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे मैच वोर्चेस्टर में 3 जुलाई को खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने पिछले मैच को आठ विकेट से गंवाने वाली टीम में तीन बदलाव किए और पूनम राउत, पूजा वस्त्राकर और एकता बिष्ट की जगह जेमिमा, स्नेह राणा और पूनम यादव को अंतिम एकादश में रखा। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया। मैच में मिताली राज ने रन आउट होने से पहले 92 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रन बनाए। उन्होंने पिछले मैच की तुलना में रन बनाने को प्राथमिकता दी थी लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के कारण वह भी दबाव में आ गयी। मध्यम गति की गेंदबाज क्रास ने 34 रन देकर पांच जबकि बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए।

विज्ञापन


मिताली ने जड़ा 57वां अर्द्धशतक 
कप्तान मिताली राज (59) ने फिर से अर्द्धशतकीय पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने से भारतीय महिला टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे वनडे में निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 221 रन ही बना पाई। मिताली ने रन आउट होने से पहले अपनी 57वीं अर्द्धशतकीय पारी के लिए 92 गेंदों का सामना किया और सात चौके जड़े। इंग्लैंड की ओर से मध्यम गति की तेज गेंदबाज केट क्रास ने पांच और स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 17 वर्षीय शैफाली वर्मा (44) और स्मृति मंधाना (22) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े लेकिन 21 रन के अंदर तीन विकेट गंवाने से टीम दबाव में आ गई। बाद में मिताली ने हरमनप्रीत कौर (19) के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े लेकिन यह साझेदारी टूटते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। झूलन गोस्वामी (19*) और पूनम यादव (10) ने आखिरी विकेट के लिए 22 गेंदों पर 29 रन जोड़कर स्कोर दो सौ के पार पहुंचाया। पांच खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स (8), दीप्ति शर्मा (5), स्नेह राणा (5), तानिया भाटिया (2) और शिखा पांडे (2) दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंची। तीन मैचों की सीरीज में भारत 0-2 से पीछे हो गया है।



केट क्रॉस ने लिए पांच विकेट
इस मैच में इंग्लैंड के केट क्रॉस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। इसके साथ उन्होंने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। क्रॉस ने 10 ओवर में 34 रन देकर पांच विकेट झटके। केट, ऐन्या श्रुबसोल के बाद दूसरी महिला गेंदबाज बन गईं हैं, जिन्होंने घरेलू धरती पर पांच विकेट हॉल लेने का कमाल किया हो। इससे पहले साल 2017 विश्व कप के फाइनल में ऐन्या श्रुबसोल ने भारत के खिलाफ ही छह विकेट चटकाए थे। श्रुबसोल ने 9.4 ओवर में 46 रन देकर छह विकेट झटके थे। यह मुकाबला इंग्लैंड महिला टीम ने 9 रन से जीता था। बता दें कि इस मुकाबले में भारत इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 222 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर्स में 221 रन बनाए। मिताली राज ने सर्वाधिक 59 और शेफाली वर्मा ने 44 रन बनाए। मेजबान टीम की तरफ से केट क्रॉस ने बेहतरीन गेंदबाजी की। 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed