ENG vs IND: चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बदलाव, स्क्वॉड में शामिल हुआ यह युवा तेज गेंदबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट टेस्ट से पहले भारतीय टीम टीम में बदलाव हुआ है। युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने टीम प्रबंधन के अनुरोध पर चौथे टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम के स्क्वॉड में शामिल किया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार से द ओवल में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। वहीं, दूसरा टेस्ट भारत ने 151 रन से जीता था जबकि तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को पारी और 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मो. शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
UPDATE - Prasidh Krishna added to India’s squad
More details here - https://t.co/Bun5KzLw9G #ENGvIND pic.twitter.com/IO4JWtmwnFविज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) September 1, 2021