फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   eng vs ind Oval Test: Shardul Thakur breaks Ian Bothams record, hits fastest Test fifty in England

ओवल में गरजा शार्दुल का बल्ला: इंग्लैंड में बनाया सबसे तेज अर्धशतक, कपिल-बॉथम जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Thu, 02 Sep 2021 10:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओवल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 02 Sep 2021 10:24 PM IST
सार

शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इयान बॉथम और कपिल देव जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
eng vs ind Oval Test: Shardul Thakur breaks Ian Bothams record, hits fastest Test fifty in England
शार्दुल ठाकुर - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन शार्दुल ठाकुर का बल्ला जमकर बोला। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शार्दुल ने सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। शार्दुल ने 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक है। शार्दुल इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इयान बॉथम और कपिल देव जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन


भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
वहीं, उन्होंने भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। बता दें कि इससे पहले कपिल देव ने 30 गेंदों में पचासा जड़ा था। बता दें कि शार्दुल अपनी पारी के दौरान 36 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन की धुआंधार पारी खेली। आठवें विकेट के लिए शार्दुल और उमेश यादव के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन


भारत की पहली पारी 191 रन पर ऑलआउट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 191 रन पर ऑलआउट हो गई। शार्दुल ठाकुर 57 और विराट कोहली ने 50 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने 55 रन सर्वाधिक चार विकेट झटके। इसके अलावा ओली रॉबिन्सन ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शार्दुल के नाम इंग्लैंड में सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक

  • 31 - शार्दुल ठाकुर (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2021
  • 32 - इयान बॉथम (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, 1986
  • 33 - क्लिफोर्ड रोच (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड 1933
  • 33 - कपिल देव (भारत) बनाम इंग्लैंड, 1982
  • 33 - हरभजन सिंह (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2002
  • 33 - स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) बनाम वेस्टइंडीज, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed