{"_id":"5b69bdc84f1c1b764d8b701f","slug":"eng-vs-ind-jasprit-bumrah-ruled-out-of-second-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी खबर: लॉर्ड्स टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे बुमराह, चोट से अब तक नहीं उबर पाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बुरी खबर: लॉर्ड्स टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे बुमराह, चोट से अब तक नहीं उबर पाए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BCCI
गुरुवार से लॉर्ड्स में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं। दरअसल, बुमराह अभी भी बाएं हाथ के फ्रैक्चर से नहीं उबर सके हैं।
विज्ञापन
बुमराह को यह चोट जून में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान लगी थी।
इससे पहले बीसीसीआई ने कहा था कि बुमराह अगर फिट होते हैं तो दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई कि वह नौ अगस्त से शुरू हो रहे मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने कहा, 'वह (बुमराह) गेंदबाजी के लिए फिट हैं लेकिन अभी उसे मैच में उतारना जल्दबाजी होगी। उसके हाथ से पहले प्लास्टर हटना जरूरी है। वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होगा।' बुमराह नेट पर गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन यह देखा गया है कि वह कैच अभ्यास सॉफ्ट बॉल से कर रहे हैं।
विज्ञापन