फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND: If you sledge our one guy, we'll respond you as a team says Indian opener KL Rahul

नया भारत: स्लेजिंग पर राहुल की दो टूक, बोले- हमारे एक खिलाड़ी को निशाना बनाएंगे तो पूरी टीम देगी जवाब

Tue, 17 Aug 2021 06:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 17 Aug 2021 06:36 PM IST
सार

केएल राहुल ने स्लेजिंग पर बात करते हुए कहा कि अगर हमारी टीम के किसी एक खिलाड़ी को निशाना बनाएंगे तो हम 11 खिलाड़ी मिलकर उनका जवाब देंगे।'

विज्ञापन
ENG vs IND: If you sledge our one guy, we'll respond you as a team says Indian opener KL Rahul
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ। लॉर्ड्स में खेले गए इस टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों के जोरदार प्रदर्शन के अलावा मैदान पर नोकझोंक भी देखने को मिली। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के हर जुबानी और रणनीतिक हमले का उसी के अंदाज में जवाब दिया। यही कारण रहा कि विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 52 ओवर में ही महज 120 रनों पर समेट दिया और 151 रनों से बाजी मार ली। 

विज्ञापन

एक खिलाड़ी को निशाना बनाएंगे तो पूरी टीम जवाब देगी

मैच की पहली पारी में शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। इस दौरान राहुल ने खुलकर स्लेजिंग पर बात की। राहुल ने कहा कि अगर हमारी टीम के किसी एक खिलाड़ी को निशाना बनाएंगे तो हम 11 खिलाड़ी मिलकर उनका जवाब देंगे।'

राहुल ने कहा, 'हमारी टीम इस वक्त काफी एकजुट है और अगर हमारे किसी एक खिलाड़ी को कोई कुछ करेगा तो इसका मतलब है वह पूरी टीम को कुछ कह रहा है। ऐसे में हम उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड को सबक सिखाने की तैयारी थी

भारतीय बल्लेबाज ने यहां तक कहा कि हमारे गेंदबाजों ने इंग्लैंड को सबक सिखाने की तैयारी की थी और हम सभी मैदान पर पूरी ताकत झोंकना चाहते थे। इस जीत के लिए हम काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे थे। 

बता दें कि मैच के आखिरी दिन जब बुमराह और शमी बल्लेबाजी करने उतरे तब भारत संघर्ष कर रहा था। लेकिन दोनों ने नौवें विकेट के लिए 89 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। ऐसे में विकेट ना मिलता देख मेजबान टीम के गेंदबाजों ने भारतीय खिलाड़ियों की स्लेजिंग शुरू कर दी। वुड, एंडरसन और रॉबिंसन जैसे गेंदबाजों ने शमी और बुमराह को बाउंसर्स मारना शुरू किया। इसी बीच वुड की एक गेंद बुमराह की हेलमेट पर लगी जिसके बाद उन्हें बटलर और रूट से बहस करते हुए देखा गया। हालांकि इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और मैदान पर डटकर चौके-छक्के लगाते रहे। 

बुमराह के साथ अंग्रेजों की इस हरकत से विराट एंड कंपनी काफी गुस्से में नजर आई और जब दूसरी पारी शुरू हुई तो टीम ने एकजुटता के साथ इंग्लैंड के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed