ENG vs IND: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने इस ऑलराउंडर को किया टीम में शामिल, भारत के खिलाफ है खतरनाक रिकॉर्ड
इंग्लैंड ने परिस्थितियों को देखते हुए ऑलराउंडर मोईन अली को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया। अली आज यानी मंगलवार को बाकी स्क्वॉड से जुड़ेंगे और ट्रेनिंग शुरू करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। हालांकि नॉटिंघम में खेला गया पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और बिना किसी परिणाम के मुकाबला ड्रॉ के साथ खत्म हो गया। अब दोनों टीमें 12 अगस्त से एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।
मेजबान इंग्लैंड ने परिस्थितियों को देखते हुए ऑलराउंडर मोईन अली को टीम में शामिल किया। अली आज यानी मंगलवार को बाकी स्क्वॉड से जुड़ेंगे और ट्रेनिंग शुरू करेंगे। इंग्लैंड की टीम संतुलन बनाने और स्पिन विभाग को मजबूती देने के लिए मोईन को दूसरे मैच में अंतिम एकादश में भी जगह दे सकती है। मोईन स्पिन के साथ-साथ नीचले क्रम पर बल्लेबाजी पर कर सकते हैं।
Moeen Ali has been recalled into England's 18-man squad for the second Test against India.#ENGvIND | #WTC23 | Read on 👇https://t.co/dimUBrGWty
— ICC (@ICC) August 10, 2021
गौरतलब है कि मोईन ने 2019 में एशेज श्रृंखला के पहले मैच (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण) के बाद से घर में कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। इसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में हिस्सा लिया और यहां उन्होंने 49 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद आठ विकेट भी चटकाए।
पिछली बार जब भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया था तब मोईन इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे और उन्होंने दो टेस्ट मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। मोईन ने तब सॉउथम्पटन टेस्ट में 119 रन बनाए और 12 विकेट चटकाए थे। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 673 रन बनाने के साथ 49 विकेट भी झटके हैं।
इंग्लैंड का स्क्वॉड:
जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, सैम करन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, क्रैग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिंसन, डोम सिबली, मार्क वुड