फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND 5th Test at Old Trafford Live Streaming When Where and How to Watch Manchester Test Online Telecast in India

ENG vs IND: सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया, कब-कहां और कैसे देखें आखिरी टेस्ट की LIVE स्ट्रीमिंग

Fri, 10 Sep 2021 09:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 10 Sep 2021 09:13 AM IST
सार

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है और अब आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज फतह करना चाहेगी।

विज्ञापन
ENG vs IND 5th Test at Old Trafford Live Streaming When Where and How to Watch Manchester Test Online Telecast in India
भारत बनाम इंग्लैंड ओवल टेस्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ओवल टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है और अब आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज फतह करना चाहेगी। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं इंग्लैंड की टीम पलटवार करने को बेताब होगी। ऐसे में यहां एक और रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच और उसके लाइव प्रसारण से जुड़ी अहम जानकारी।

विज्ञापन

कब होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 10 सितंबर यानी शुक्रवार से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा?

दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा।

विज्ञापन

कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?

यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 से शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 3 बजे होगा।

किस चैनल पर होगा प्रसारण?

मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं। 

कहां देखें ऑनलाइन एक्शन

डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।

भारतीय टीम की संभावित एकादश:

रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे/सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज/जसप्रीत बुमराह  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed