{"_id":"61180c718c13c64fc74950cf","slug":"eng-vs-ind-2nd-test-crowd-at-lord-throw-champagne-corks-at-kl-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान केएल राहुल पर फेंकी बोतल की कॉर्क, पहली पारी में ठोका था शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शर्मनाक: भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान केएल राहुल पर फेंकी बोतल की कॉर्क, पहली पारी में ठोका था शतक
Sun, 15 Aug 2021 12:03 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:03 AM IST
सार
- 69वें ओवर में थर्ड मैन पर राहुल फील्डिंग कर रहे थे तब की गई ये शर्मनाक हरकत
- कप्तान विराट कोहली इस घटना से नाखुश दिखाई दिए और एंपायर से शिकायत की
- राहुल ने पहली पारी में जड़े थे 129 रन
विज्ञापन
केएल राहुल पर शैंपेन कॉर्क फेंकीं
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट चल रहा है, इस बीच वहां की भीड़ ने एक शर्मनाक हरकत दी। कुछ इंग्लैंड के समर्थकों ने शनिवार को भारत के क्रिकेटर केएल राहुल पर शैंपेन कॉर्क फेंकीं।
विज्ञापन
यह घटना तब हुई जब राहुल 69वें ओवर में थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे थे। जब इस घटना के बारे में कप्तान विराट कोहली को पता चला तो उन्होंने इस मामले में को लेकर बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज की ओर इशारा भी किया।
विज्ञापन
राहुल ने पहली पारी में 129 रन की पारी खेली थी। वह इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान 69वें ओवर में एक चीज लेते हुए दिखे जो शैम्पेन की बोतल का कॉर्क लग रहा था। मोहम्मद शमी ने यह ओवर फेंका था जिसकी चौथी गेंद के बाद राहुल पर यह कॉर्क फेंका गया जो सीमारेखा के करीब क्षेत्ररक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान विराट कोहली इस घटना से नाखुश दिखाई दिए और उन्होंने राहुल को इसे बाहर फेंकने का निर्देश दिया। खेल भी थोड़ी देर के लिए रुक गया क्योंकि भारतीय खिलाड़ी अंपायर माइकल गॉ और रिचर्ड इलिंगवर्थ से बात कर रहे थे। इसकी पुष्टि नहीं हुई कि यह अंपायर का ध्यान अनौपचारिक रूप से इस घटना की ओर लाने के लिए था या फिर आधिकारिक शिकायत के लिए।
ऑस्ट्रेलिया दौरे में हुई थी नस्ली टिप्पणी
इस साल के शुरू में भी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नस्ली टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था जिसमें मोहम्मद सिराज को अपशब्द कहे गए थे जिससे सिडनी क्रिकेट मैदान से दर्शकों को बाहर भी किया गया था। बल्कि भारतीय टीम ने तब मैच रैफरी डेविड बून से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी।
भारतीय किट में मैदान में घुसा इंग्लिश समर्थक
तीसरे दिन दूसरे सत्र में एक इंग्लिश प्रशंसक भारतीय टीम की किट में मैदान में घुस गया। उसकी जर्सी के पीछे जार्वो लिखा हुआ था। जब सुरक्षा अधिकारियों ने उसे रोका तो उसने बीसीसीआई के लोगो की ओर इशारा किया और ऐसा बर्ताव किया जैसा वह फील्डिंग की सजावट कर रहा हो। भारतीय खिलाड़ी यह देखकर हैरान थे। सिराज तो यह देखकर जोर से हंस रहे थे।
2012 से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज
रन नाम देश औसत
8987 जो रूट इंग्लैंड 49.65
7387 विराट भारत 53.52
7281 स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 64.43
7116 वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 48.08
6742 विलियम्सन न्यूजीलैंड 56.65