{"_id":"61b70a90f097bb03fb050d61","slug":"eng-vs-aus-james-anderson-and-stuart-broad-fit-for-second-ashes-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS: एशेज सीरीज के दूसरे मैच के लिए फिट हुए एंडरसन और ब्रॉड, कोच सिल्वरवुड ने दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs AUS: एशेज सीरीज के दूसरे मैच के लिए फिट हुए एंडरसन और ब्रॉड, कोच सिल्वरवुड ने दी जानकारी
Mon, 13 Dec 2021 02:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:25 PM IST
सार
एशेज सीरीज के दूसरे मैच के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड फिट हो चुके हैं। टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने यह जानकारी दी है। ये दोनों अनुभवी खिलाड़ी पहले मैच में नहीं खेले थे।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड फिट हो चुके हैं। पूरी संभावना है कि ये दोनों खिलाड़ी दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा होंगे। टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने यह जानकारी दी है। एंडरसन और ब्रॉड इस सीरीज के पहले मैच में नहीं खेले थे और इंग्लैंड यह मैच नौ विकेट के बड़े अंतराल से हारा था। इसके बाद कई लोगों ने दोनों अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखने पर सवाल खड़े किए थे।
क्रिस सिल्वरवुड ने दोनों तेज गेंदबाजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया "जिम्मी दूसरे टेस्ट के लिए फिट होंगे और टीम में शामिल होंगे, ब्रॉड भी इस मैच के लिए फिट रहेंगे। ये दोनों दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। अनुभव के नजरिए से ये दोनों खिलाड़ी काफी अहम हैं और मैं इनके फिट होने से काफी खुश हूं।"
सिल्वरवुड ने बताया कि दोनों खिलाड़ी लय में दिख रहे हैं और डे-नाइट टेस्ट के लिए तैयार हैं। ईएसपीएन क्रिकइनफो के अनुसार सिल्वरवुड ने कहा "ये दोनों खिलाड़ी गुलाबी गेंद के साथ अभ्यास कर रहे थे और हमारे पास बहुत ही प्रतिभावान गेंदबाज हैं। हमारे पास युवा खिलाड़ी हैं और दो सबसे बेहतरीन गेंदबाज अभी भी खेल रहे हैं।"
विज्ञापन
पहले टेस्ट से बाहर होने के बाद निराश थे ब्रॉड
इंग्लैंड के कोच ने स्वीकार किया कि ब्रॉड पहले टेस्ट में टीम से बाहर होने के बाद काफी निराश थे। उनकी तारीफ करते हुए सिल्वरवुड ने कहा "ब्रॉड बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं और ईमानदारी से कहूं तो वो निश्चित रूप से मैच न खेलने पर निराश थे, लेकिन वो यह समझते हैं कि यह एक लंबी सीरीज है। टीम में सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत करेंगे और ब्रॉड भी इसके लिए तैयार हैं। हमने कोई फैसला लेने से पहले ब्रॉड के साथ बातचीत की थी और वो इसके साथ पूरी तरह सहमत थे। मैंने किसी से यह नहीं कहा है कि वो खेल रहे हैं। इस टेस्ट के बाद खिलाड़ियों के शरीर में थकान होगी और इसके बाद ही हम कोई फैसला करेंगे।