{"_id":"64c7a2e331068c05920c97a4","slug":"eng-vs-aus-5th-ashes-test-video-england-fan-sledge-usman-khwaja-and-marnus-labuschagne-gets-reply-australia-2023-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS VIDEO: 'क्या कहा तुमने', इंग्लिश फैन ने किया स्लेज, तो उनसे भिड़े ऑस्ट्रेलिया के ख्वाजा और लाबुशेन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs AUS VIDEO: 'क्या कहा तुमने', इंग्लिश फैन ने किया स्लेज, तो उनसे भिड़े ऑस्ट्रेलिया के ख्वाजा और लाबुशेन
Mon, 31 Jul 2023 05:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:32 PM IST
सार
फैन ने बाद में माफी भी मांगी, लेकिन लाबुशेन नाराज हो गए। इसके बाद ख्वाजा ने लाबुशेन को उस फैन से दूर कर दिया। देखें वीडियो।
विज्ञापन
फैन ने कुछ कहा जिसपर ख्वाजा और लाबुशेन भड़क गए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट में पांचवें दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया के पास टेस्ट जीतकर इतिहास रचने का बड़ा मौका है। हालांकि, इंग्लैंड के फैंस ने इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान करने की हर संभव कोशिश की। मैच के तीसरे दिन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दर्शक ने उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन पर तंज कसा। इसके बाद ख्वाजा और लाबुशेन उस फैन से भिड़ गए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौट रहे होते हैं तो एक इंग्लिश फैन उन्हें 'बोरिंग' कहता हुआ नजर आ रहा है। टिप्पणी से नाखुश ख्वाजा उस प्रशंसक से भिड़ गए और उनके साथ लाबुशेन भी शामिल हो गए। ख्वाजा से उस आदमी ने पूछा, 'क्या कहा दोस्त?' फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने उन्हें 'शांत हो जाने' के लिए कहा, जबकि लाबुशेन ने कहा, 'आप हर खिलाड़ी को यही कहने वाले थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
उस फैन ने बाद में माफी भी मांगी, लेकिन लाबुशेन नाराज हो गए। इसके बाद ख्वाजा ने लाबुशेन को उस फैन से दूर कर दिया। वीडियो यहां देखें-
Not quite the MCC Long Room at Lords. But @marnus3cricket and @Uz_Khawaja clearly not happy with this Englishman at the end of a frustrating day 3 for the Aussies! #boring #Ashes #ENGvsAUS pic.twitter.com/i0m5wM8bUY
— Pat McCormick (@pat_mccormickk) July 30, 2023
जहां तक मैच की बात है, लंदन के ओवल में पांचवें टेस्ट के चौथे दिन का आखिरी सत्र बारिश से धुल गया। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 135 रन से आगे खेलना शुरू किया और दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड ने 384 रन का लक्ष्य दिया है। ख्वाजा और वॉर्नर ने अर्धशतक लगाए। वहीं, लाबुशेन 13 रन बना सके। इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 295 पर खत्म हुई थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 395 रन बनाए और 384 रन का लक्ष्य दिया।