{"_id":"5c39fc93bdec22739e2a3e4e","slug":"elbow-injury-rules-steve-smith-out-of-the-psl-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टीव स्मिथ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए करना होगा और इंतजार, यह रही वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टीव स्मिथ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए करना होगा और इंतजार, यह रही वजह
Sat, 12 Jan 2019 08:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 12 Jan 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के निलंबित कप्तान स्टीव स्मिथ का कोहनी में चोट लगने के कारण बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना भी संदिग्ध है। स्मिथ ने पीएसएल के छठी फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स से यूएई में खेले जाने वाले मैचों के लिए करार किया है, लेकिन चोट के बाद उन्हे छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड के आरोप के बाद एक साल का प्रतिबंध लगाया था जो मार्च में खत्म होगा। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियन्स की ओर से खेलते हुए वह अपनी कोहनी को चोटिल कर बैठे। स्मिथ को कोहनी की सर्जरी की सलाह दी गई है।
विज्ञापन