फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Eight England players returned home, who are participating in the IPL

आईपीएल में कोरोना का साया: बटलर सहित आठ इंग्लैंड खिलाड़ी स्वदेश लौटे

Thu, 06 May 2021 05:57 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 06 May 2021 05:57 AM IST
सार

  • मोर्गन, मलान व जॉर्डन के अगले 48 घंटे में भारत से वापसी की उम्मीद

विज्ञापन
Eight England players returned home, who are participating in the IPL
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

आईपीएल में भाग ले रहे इंग्लैंड के 11 में से आठ खिलाड़ी बुधवार को स्वदेश लौट गए। इनमें राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और सनराइजर्स हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो भी शामिल हैं। सैम कुरेन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स, मोइन अली और जेसन रॉय ब्रिटेन वापस आ गए हैं।

विज्ञापन


इंग्लैंड के सीमित ओवरों के प्रारूप के कप्तान इयोन मोर्गन, डेविड मलान और क्रिस जॉर्डन के अगले 48 घंटे में भारत से निकलने की संभावना है। ब्रिटन ने इस महामारी के कारण भारत को ‘रेड लिस्ट (खतरे की सूची)’ में रखा है और ऐसे में इन क्रिकेटरों को 10 दिन तक सरकार द्वारा अनुमोदित सुविधा में क्वारंटीन में रहना होगा। भारत के चार खिलाड़ियों कोरोना संक्रमित होने के बाद आयोजकों को मंगलवार को आईपीएल को निलंबित करना पड़ा।
विज्ञापन


चार्टर्ड विमान से मालदीव जाएंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर 
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जल्द ही चार्टर्ड विमान से मालदीव रवाना होंगे जहां वे ऑस्ट्रेलियाई सीमा के खुलने का इंतजार करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के 38 सदस्यीय दल में खिलाड़ी, कोच, अंपायर और कमेंटेटर शामिल हैं जो अब मालदीव में इंतजार करेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत से आने वालों के लिए 15 मई तक यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केकेआर टीम के एक अधिकारी ने कहा कि सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दिल्ली में जुटना शुरू हो गए हैं। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने माइकल स्लेटर पहले ही मालदीव पहुंच गए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी को भारत में रूकना होगा जो कोरोना संक्रमित हैं।

विलिम्सन सहित न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी रुकेंगे भारत में 
न्यूजीलैंड के 17 सदस्य इस लीग जुडे़ं हैं। इनमें खिलाड़ी और कोच शामिल हैं। न्यूजीलैंड प्लेयर्स एसोसिएशन के प्रमुख हीथ मिल्स ने कहा कि खिलाड़ियों का एक समूह 10 मई के बाद ब्रिटेन रवाना होगा जहां उन्हें आगामी सीरीज खेलनी है। दस मई को ही ब्रिटेन भारत से उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को लेकर पुनर्विचार करेगा। इन खिलाड़ियों में केन विलियम्सन, ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमीसन शामिल हैं।


न्यूजीलैंड लौटने वालों में स्टीफन फ्लेमिंग, ब्रेंडन मैकुलम, काइल मिल्स, शेन बांड और माइक हेसन शामिल हैं। मिल्स ने कहा कि खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड लौटना चुनौतीपूर्ण है। शायद एक या दो टीमें चार्टर्ड विमानों का इंतजाम करे तो अच्छा होगा। अगले 24 घंटे में पता चलेगा।’

आईपीएल में दक्षिण अफ्रीका के 11, न्यूजीलैंड के 10, वेस्टइंडीज के नौ, अफगानिस्तान के तीन और बांग्लादेश के दो खिलाड़ी भी खेल रहे थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed