फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ehsan Mani appointed chairperson of powerful ICC committee

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी को आईसीसी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

Wed, 24 Jul 2019 05:48 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 24 Jul 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Ehsan Mani appointed chairperson of powerful ICC committee
एहसान मनी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी को आईसीसी की प्रभावशाली वित्त एवं व्यावसायिक मामलों की समिति का प्रमुख बनाया गया है। पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वार्षिक सम्मेलन के दौरान यह नियक्ति की गई। पीसीबी ने साथ ही मंगलवार को घोषणा की कि पीसीबी के एक अन्य अधिकारी सलमान नसीर को आईसीसी के ‘सेफगार्डिंग पैनल’ में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


पीसीबी ने कहा कि दोनों नियुक्तियां आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने की हैं। वित्त एवं व्यावसायिक मामलों की समिति सभी वित्तीय और व्यावसायिक मामलों में जिम्मेदारी के निर्वहन में आईसीसी की मदद करती है।समिति के अन्य सदस्य इंदिरा नूयी, अमिताभ चौधरी, क्रिस नेनजानी, इमरान ख्वाजा, अर्ल एडिंग्स और कोलिन ग्रेव्स हैं।
विज्ञापन


मनोहर और आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी पदेन सदस्यों के रूप में समिति का हिस्सा होंगे। आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष मनि को आईसीसी की आडिट समिति में भी शामिल किया गया है जिसके अध्यक्ष भारत के युवराज नारायण होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed