VIDEO: गुस्से में विराट कोहली का भी गुरु है यह गेंदबाज, विकेटकीपर की जरा सी भूल पर दिया ऐसा रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सबसे ज्यादा गुस्से वाला खिलाड़ी माना जाता है। लेकिन हांगकांक में खेली जा रही टी-20 ब्लिट्ज 2018 लीग में एक ऐसा खिलाड़ी सामने आया है, जो गुस्से में विराट कोहली का भी गुरू है। अपनी टीम को अहम मौकों पर विकेट दिलवाने के लिए एक गेंदबाज कड़ी मशक्कत करता है। ऐसे में अगर उसकी गेंद पर बनाए मौके को टीम का कोई खिलाड़ी गंवा दे तो उनका रिएक्शन देखते ही बनता है। ऐसा ही एक वाकया हांगकांग में देखने को मिला है।
दरअसल हांगकांग के गेंदबाज एहसान खान की गेंद पर उनकी टीम के विकेटकीपर जीशान अली ने स्टम्प आउट का एक आसान सा मौका गंवा दिया। इसके बाद ऐहसान ने अपनी ही टीम के विकेटकीपर को जिस तरह घूर कर देखा, वो दृश्य देखने वाला था। यह घटना पहली पारी के छठे ओवर की है, जब सिटी कैटक की टीम ने बगैर कोई विकेट खोए 59 रन बना लिए थे।
इस दौरान क्रीज पर अंशुमन रथ 14 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी हांगकांग की टीम को विकेट की दरकार थी और मौका बना भी। स्पिन गेंदबाज एहसान खान की गेंद पर अंशुमन क्रीज से बाहर निकले और गेंद मिस कर गए। बॉल सीधे कीपर के दस्तानों तक तो पहुंची लेकिन वह एक आसान सा स्टम्प आउट मिस कर गए। इस पर विकेटकीपर को गेंदबाज की तरफ से बेहद अजीबो-गरीब प्रतिक्रिया मिली।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी कैटक ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का लक्ष्य रखा था। टीम की तरफ से कोइत्जर ने 65 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शानदार 100 रन की पारी खेली। वहीं छठे ओवर में स्टम्प आउट होने से बचे अंशुमन ने 35 रन बनाए। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन पर ही सिमट गई।
देखें वीडियो:
Oops! @HKI_United's Zeeshan Ali lets the ball slip through his fingers to give Anshy Rath a lucky escape! pic.twitter.com/KRMKqRvcj8
— Hong Kong T20 Blitz (@HKT20Blitz) February 7, 2018