फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Edgbaston to welcome 18,000 fans for England Tests as virus rules eased

ENGvNZ: दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम, मिली 18 हजार लोगों की अनुमति

Wed, 26 May 2021 04:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 26 May 2021 04:49 PM IST
सार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टेस्ट मुकाबले में 18 हजार फैंस को स्टेडियम में आने की अनुमति मिल गई है, जो मैदान की क्षमता का 70 प्रतिशत है।

विज्ञापन
Edgbaston to welcome 18,000 fans for England Tests as virus rules eased
एजबेस्टन का मैदान - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना के बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टेस्ट मुकाबले दर्शकों की बीच खेले जाएंगे। इसकी अनुमति मिल गई है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत दो जून से होगी। पहला टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 10 जून से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में 18 हजार फैंस को स्टेडियम में आने की अनुमति मिल गई है, जो मैदान की क्षमता का 70 प्रतिशत है।

विज्ञापन


इसको लेकर सरकार और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के बीच सहमति बन गई है। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। स्टेडियम में प्रवेश करते समय दर्शकों को निगेटिव टेस्ट की 24 घंटे पहले की रिपोर्ट दिखानी होगी। बता दें कि पहले टेस्ट में 7000 दर्शक स्टेडियम में मैच देख सकेंगे, जो मैदान की क्षमता का 25 प्रतिशत है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन ने कहा, मैदान पर दर्शकों की वापसी खेल और फैंस दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।' 
विज्ञापन


एजबस्टन क्रिकेट ग्राउंड के प्रशासन ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, 'एजबस्टन टेस्ट मैच को आकलन प्रतियोगिता के रूप में चुना गया है। हम प्रतिदिन 18 हजार दर्शकों की मेजबानी करेंगे। टिकट धारकों को ईमेल के जरिए आगे के कदमों की जानकारी दी जाएगी।' इस परियोजना के जरिए परीक्षण दिशानिर्देशों और सामाजिक दूरी के अलावा कोरोना से जुड़े अन्य दिशानिर्देशों का भी आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के मानक नियमों के अनुसार स्टेडियम में प्रवेश के लिए सभी टिकटधारकों को एनएचएस रेपिड लेटरल फ्लो परीक्षण के जरिए कोविड-19 नतीजा दिखाना होगा जो 24 घंटे पहले किया गया हो। सभी टिकटधारकों की आयु 16 साल या इससे अधिक होनी चाहिए। बता दें कि ब्रिटेन की सरकार ने बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की स्थिति में कोविड-19 संक्रमण के फैलने का विश्लेषण करने के लिए इसे चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed