फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   eden gardens curator removed after differences with dhoni

बीसीसीआई ने ईडन गार्डंस के क्यूरेटर को हटाया

Wed, 28 Nov 2012 11:06 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Wed, 28 Nov 2012 11:06 PM IST
विज्ञापन
eden gardens curator removed after differences with dhoni

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम के पिच क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी को हटाकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। पांच दिसंबर से यहां भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने मुखर्जी को हटाकर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) से ईस्ट जोन के पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक को नियुक्त करने के लिए कहा है। भौमिक त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन (टीसीए) से है और अब वह मुखर्जी के स्थान पर तीसरे टेस्ट के लिए ईडन गार्डंस की पिच तैयार करेंगे।
विज्ञापन


83 वर्षीय मुखर्जी पिछले कई दशकों से ईडन गार्डंस की पिच तैयार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुखर्जी को भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मतभेदों के कारण हटाया गया है। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी पिच तैयार करने के लिए कहा था जिस पर गेंद पहले ही दिन से टर्न लेना शुरू कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीसीए के सचिव अरिंदम गांगुली ने कहा, ‘भौमिक बीसीसीआई के निर्देश पर वहा जा रहे हैं। लेकिन हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्होंने वहां स्थानीय क्यूरेटर की जगह ली है।’ बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजान मुखर्जी ने कहा कि भौमिक का यह एक आम निरीक्षण दौरा है। उन्हें मुखर्जी के स्थान पर नियुक्त नहीं किया गया है।

ध्यान में रखेंगे होम एडवाटेंज: कैब
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने कहा है कि  ईडन गार्डंस की विकेट इस बात को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी कि भारतीय टीम को होम एडवांटेज मिले। कैब के ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजान मुखर्जी ने कहा, ‘हम इस बात को ध्यान में रखेंगे कि भारतीय टीम को होम एडवांटेज मिले लेकिन पिच सपोर्टिंग होगी।’

शुक्ला का धोनी की भूमिका से इंकार
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि भौमिक को कोलकाता भेजने का फैसला बीसीसीआई की ग्राउंड और पिच कमेटी ने लिया था और इसमें धोनी की कोई भूमिका नहीं है। शुक्ला ने कहा, ‘सभी क्यूरेटर स्वतंत्र होकर काम करते हैं और यह बिल्कुल गलत है कि इसमें धोनी की भूमिका है। बोर्ड की ग्राउंड और पिच कमेटी ने इस बारे में फैसला लिया है।’


क्या है विवाद
25 अक्तूबर 2011 को भारत और इंग्लैंड के बीच यहां वन-डे मैच खेला गया था और इस पिच को प्रबीर मुखर्जी ने ही तैयार किया था। भारत ने यह मैच जीता था लेकिन धोनी ने पिच की आलोचना करते हुए इसे खराब विकेट कहा था। इस बार कोलकाता टेस्ट के लिए धोनी की टर्निंग विकेट की मांग से मुखर्जी असहमत हैं। मुखर्जी ने धोनी की आलोचना करते हुए बोर्ड से टर्निंग विकेट तैयार करने के लिए लिखित निर्देश की मांग की। मुखर्जी ने कहा, ‘दो पिचें कभी एक जैसी नहीं हो सकती। यह अनैतिक है। धोनी हमेशा इस तरह की टिप्पणी करते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed