फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   eden curator prabir mukherjee to be active after retirement

अभी संन्यास नहीं लेंगे मुखर्जी

Tue, 01 Jan 2013 08:07 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Tue, 01 Jan 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
eden curator prabir mukherjee to be active after retirement

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ईडन गार्डंस की पिच को लेकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुए विवाद के कारण सुर्खियों में आए यहां के 83 वर्षीय पिच क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी का अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन


संभावना जताई जा रही थी कि तीन जनवरी को ईडन गार्डंस में होने वाले भारत और पाकिस्तान वन-डे मैच मुखर्जी का आखिरी मैच होगा। लेकिन मुखर्जी ने कहा कि वह जब तक जिंदा हैं तब तक संन्यास नहीं लेंगे। मुखर्जी ने कहा, ‘मैं यहां तब तक रहूंगा जब तक मेरी सेहत मुझे काम करने की इजाजत देगी और मैं जिंदा हूं।’
विज्ञापन


ईडन गार्डंस पर होने वाले सीरीज के दूसरे मैच में पिच के बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में बल्लेबाजों के अनुकूल विकेट होगा। उन्होंने कहा, ‘आईसीसी ने स्पष्ट रूप से वन-डे के लिए यह नियम रखा है कि विकेट में समान उछाल होना चाहिए जिस पर बाद में न तो गेंद मूव करे और न स्पिनरों की मददगार हो। वन-डे बल्लेबाजों का गेम है और हम उसी के अनुकूल विकेट बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed