{"_id":"5eea67a9b335334ea4583a76","slug":"ecb-to-give-44-7-million-to-help-covid19-affected-clubs-and-counties","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से प्रभावित क्लब्स और कॉउंटी की मदद के लिए ECB देगी चार करोड़ डॉलर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना से प्रभावित क्लब्स और कॉउंटी की मदद के लिए ECB देगी चार करोड़ डॉलर
Thu, 18 Jun 2020 12:27 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
ईसीबी
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी से प्रभावित क्रिकेट क्लब और काउंटी के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। तीन महीने से बंद पड़ी क्रिकेट गतिविधियों को आर्थिक मजबूती देने के इरादे से ईसीबी ने बुधवार को चार करोड़ डॉलर (35.7 मिलियन पॉउंड) की सहायता राशि का ऐलान किया।
विज्ञापन
इस राशि के अंतर्गत अगस्त में तीन करोड़ पॉउंड से प्रथम श्रेणी कॉउंटी और एमसीसी (मेरिलबोन क्रिकेट क्लब) की मदद की जाएगी, वहीं 55 लाख पॉउंड की राशि कॉउंटी क्रिकेट बोर्ड को जाएगी।
विज्ञापन
ईसीबी के सीईओ टॉम हैरिसन ने इस मौके पर कहा कि यह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की जिम्मेदारी है कि वो देश में क्रिकेट के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आर्थिक मदद करे। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हम सरकार के साथ मिलकर सभी सावधानियों को बरतते हुए इस गर्मी में क्रिकेट को फिर से शुरू करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आठ जुलाई से बंद दरवाजों के अंदर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।