{"_id":"5ff9a6548ebc3e32ed5a3edf","slug":"dwayne-bravo-feels-t10-can-do-to-cricket-what-t20-did","type":"story","status":"publish","title_hn":"और तूफानी होने वाला है फटाफट क्रिकेट, T-20 के बाद अब T-10 की बारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
और तूफानी होने वाला है फटाफट क्रिकेट, T-20 के बाद अब T-10 की बारी
Sat, 09 Jan 2021 06:20 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 09 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के हरफनमौला ड्वेन ब्रावो का मानना है कि टी10 क्रिकेट में वही क्रांति ला सकता है, जो 15 साल पहले टी-20 प्रारूप लेकर आया था। ब्रावो यहां अबुधाबी टी-10 लीग की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'टी-10 रोमांचक टूर्नामेंट है और यह वैसी ही प्रतिस्पर्धा है जैसी कुछ साल पहले टी-20 थी। पूरी दुनिया में टी-20 को इसी तरह प्रशंसकों ने हाथों हाथ लिया था।' ब्रावो ने कहा, टी-10 भी ऐसा ही कुछ कर सकता है। इससे खिलाड़ियों का कैरियर लंबा हो सकता है।'
विज्ञापन
ब्रावो ने आगे कहा, 'एक गेंदबाज के तौर पर मैं इसे चुनौती के रूप में लेता हूं क्योंकि यह गेंदबाजों के अनुकूल प्रारूप नहीं है और इसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का सामना करना है।' पिछले सत्र में ब्रावो के शानदार प्रदर्शन से मराठा अरेबियंस ने खिताब जीता था। अब वह दिल्ली बुल्स के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
इन दिनों त्रिनिदाद और टोबैगो में घर पर अभ्यास कर रहे ब्रावो ने कहा कि इस प्रारूप में क्षेत्ररक्षण की काफी अहमियत है। उन्होंने कहा, 'यह काफी महत्वपूर्ण है। मैं हमेशा कहता हूं कि फील्डिंग में बचाया गया हर रन आपके लक्ष्य में एक रन कम करता है। एक ईकाई के रूप में अच्छा क्षेत्ररक्षण बेहद जरूरी है।'
बता दें कि वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट के टी-10 फॉर्मेट को ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम में शामिल करने की इच्छा जताई थी। अबुधाबी टी-10 लीग के आगामी सत्र में टीम अबुधाबी का प्रतिनिधित्व कर रहे गेल का मानना कि टी-10 ऐसा प्रारूप है, जो दुनिया की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट के प्रवेश को आगे बढ़ा सकता है।