फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dwayne bravo announces retirement from international cricket

ड्वेन ब्रावो ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, वेस्टइंडीज को जिताए दो विश्वकप

Thu, 25 Oct 2018 11:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
dwayne bravo announces retirement from international cricket
ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि, वह विश्व की विभिन्न टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे। 35 वर्षीय ऑलराउंडर ने 2004 में डेब्यू किया और 14 साल के अपने करियर में 40 टेस्ट, 164 वन-डे और 66 टी20 इंटरनेशनल में देश का प्रतिनिधित्व किया। ब्रावो ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच दो साल पहले यानी सितंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

विज्ञापन


ब्रावो ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'मैं आज क्रिकेट जगत को बता देना चाहता हूं कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से आधिकारिक रूप से संन्यास ले रहा हूं। वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू मैंने 14 साल पहले किया। मुझे आज भी वह पल याद है जब लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले मरून कैप मिली थी। उस समय जो उत्सुकता और जुनून मेरे अंदर थी, उसे अपने साथ पूरे करियर में लेकर चला। मैं अब अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए इंटरनेशनल स्तर छोड़ रहा हूं।'
विज्ञापन


ब्रावो ने अपना आखिरी टेस्ट 2010 में खेला था और पिछले कुछ वर्षों से वह टी20 विशेषज्ञ कहलाने लगे हैं। उन्हें मैदान पर अनोखे अंदाज में जश्न मनाने के लिए भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे संन्यास की घोषणा करते ही ब्रावो ने किसी भी प्रकार से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर विराम लगा दिया है। वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर आने के समय कयास लगाए जा रहे थे कि ब्रावो की राष्ट्रीय टीम में वापसी हो सकती है। 

ब्रावो ने टेस्ट में तीन शतकों की मदद से 2200 रन बनाए और 86 विकेट लिए। वन-डे में उन्होंने 2968 रन बनाए और 199 विकेट लिए। ब्रावो ने कहा, 'मैं अपनी सफलता के पीछे असंख्य लोगों को धन्यवाद देता हूं, विशेषकर अपनी परिवार और क्यूपीसीसी का जहां छोटी उम्र में मैंने अपनी शैली विकसित की।'


उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने इमानदार फैंस का भी शुक्रियाअदा करता हूं, जिन्होंने मेरी यात्रा के दौरान लगातार समर्थन किया और मैदान के बाहर मेरे प्रयासों को पहचाना।  मैं आगे भी एक पेशेवर क्रिकेटर बनकर खेलूंगा और चैंपियन जैसे आपका मनोरंजन करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed