{"_id":"19f4cd7c840ef7e00b76d1e1d8f7110c","slug":"duncan-fletcher-coach-to-be-world-cup-2015-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप तक बच गई कोच डंकन फ्लेचर की नौकरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप तक बच गई कोच डंकन फ्लेचर की नौकरी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 27 Sep 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की विदेशी धरती पर लगातार हार के बावजूद बीसीसीआई ने न ही टीम पर कोई गाज गिराई और न ही टीम प्रबंधन पर। भारत पिछले महीने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 1-3 से हार गया था। यह तब हुआ जब भारत टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे थे।
बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद आनन-फानन में रवि शास्त्री को टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए डायरेक्टर नियुक्त किया था जिसके बाद खिलाड़ियों में गजब का उत्साह का संचार हुआ और वनडे सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की।
बीसीसीआई वर्किंग कमेटी की शुक्रवार को एक बैठक हुई जिसमें भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री अगले साल आईसीसी वर्ल्ड कप तक भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर बनाए रखने का फैसला लिया गया। साथ ही मुख्य कोच डंकन फ्लेचर के भविष्य पर निर्णय ले लिया गया।

अगले वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे कोच डंकन
टीम इंडिया के बुजुर्ग कोच डंकन फ्लेचर की नौकरी फिलहाल बच गई है। बीसीसीआई वर्किंग कमेटी ने उन्हें 'जीवनदान' दे दिया है। वर्किंग कमेटी ने कोच डंकन फ्लेचर की सेवा वर्ल्ड कप तक जारी रखने का भी फैसला किया है। वर्ल्ड कप अगले साल फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होना है।
भारतीय सपोर्ट स्टॉफ संजय बांगड़, भारत अरुण और आर श्रीधर का भी करार वर्ल्ड कप तक के लिए बढ़ा दिया गया है। एजीएम में बोर्ड से निर्वासित एन श्रीनिवासन की वापसी हो सकती है क्योंकि बीसीसीआई के ज्यादातर सदस्य मानते हैं कि उन्हें स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जस्टिस (रिटायर) मुकुल मुदगल कमेटी से क्लीन चिट मिल जाएगी।
ऐसा हुआ तो श्रीनिवासन तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर बैठक में शिरकत करेंगे। बैठक में इस बात पर भी फैसला होना है कि शास्त्री की नियुक्ति अगले साल ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप की समाप्ति तक फुल टाइम होगी या पार्ट टाइम। वहीं, बोर्ड की वार्षिक आम बैठक चेन्नई में 20 नवंबर को होगी।