फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duminy named as T20I captain for Australia series.

SA ने डुमिनी को सौंपी पहली बार टीम की कमान

Tue, 30 Sep 2014 04:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Sep 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
Duminy named as T20I captain for Australia series.
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने क्रिकेट प्रशंसकों को चौंकाते हुए मध्य क्रम के बल्लेबाज जीन पॉल डुमिनी को अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान बना दिया है।
विज्ञापन


हालांकि उन्हें सिर्फ ट्वंटी-20 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। डुमिनी पहली बार दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तानी करेंगे। जबकि नियमित कप्तान फैफ डु प्लेसिस इस सीरीज से दूर रहेंगे।
विज्ञापन


वह नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में अफ्रीकी टीम की अगुवाई करेंगे।

आराम करेंगे तीनों प्रारूपों में खेलने वाले क्रिकेटर

Duminy named as T20I captain for Australia series.
सीएसए ने टी-20 में कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया है। इस सीरीज में टीम के नायाब बल्‍लेबाज फैफ डु प्लेसिस नहीं खेलेंगे, उन्हें आराम दिया गया है।

हालांकि रेजा हेड्रिंक्स, रेली रोसोउ और कागीसो रबादा को पहली बार टी-20 टीम में शा‌मिल किया गया है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की चयन समिति के एक सदस्य ने बताया कि हमने उन वरिष्ठ क्रिकेटरों को आराम करने का मौका दिया है जो क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास यह सही समय था कि हम अपने बड़े खिलाड़ियों को व्यस्‍त कार्यक्रम शुरू होने से पहले आराम दे सकें।

वर्ल्ड कप से पहले वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान

Duminy named as T20I captain for Australia series.
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 सीरीज के अलावा वनडे सीरीज के लिए भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। यह वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के दौरान सीरीज खेलेगी।

पिछले दिनों जिंबाब्वे में खेली गई त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज वार्नोन फिलेंडर (फोटो) ने वनडे टीम में वापसी की है।

कायली एबोट टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी टीम पिछले 2-3 महीनों में जीत का लय बनाए रखने में सफल रही है।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले 3 वनडे सीरीज खेलेगी अफ्रीकी टीम

Duminy named as T20I captain for Australia series.
दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 के लिए जीन पॉल डुमिनी को नया कप्तान बनाया है। जबकि वनडे सीरीज के लिए विस्फोटक बल्‍लेबाज एबी डीविलियर्स की कप्तानी कायम रखी है।

अगले साल वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैड रवाना होने से पहले इस अफ्रीकी टीम को 13 वनडे मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड में उसे 3, ऑस्ट्रेलिया में 5 और अपने घर में 5 वनडे मैच खेलने हैं।

घरेलू वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed