फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy West and North Zones Advance To Semifinals North East Zone and East Zone out

Duleep Trophy: अजिंक्य रहाणे की टीम पश्चिम क्षेत्र सेमीफाइनल में, उत्तर क्षेत्र ने भी अंतिम-4 में जगह बनाई

Sun, 11 Sep 2022 05:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 11 Sep 2022 05:47 PM IST
सार

पश्चिम क्षेत्र की कप्तानी भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के हाथों में है। उनकी टीम में पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी और यशस्वी जायसवाल जैसे स्टार बल्लेबाज हैं। वहीं, उत्तर क्षेत्र की कमान मंदीप सिंह के पास है।

विज्ञापन
Duleep Trophy West and North Zones Advance To Semifinals North East Zone and East Zone out
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पश्चिम क्षेत्र और उत्तर क्षेत्र ने पहली पारी में बड़ी बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। पश्चिम क्षेत्र की कप्तानी भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के हाथों में है। उनकी टीम में पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी और यशस्वी जायसवाल जैसे स्टार बल्लेबाज हैं। वहीं, उत्तर क्षेत्र की कमान मंदीप सिंह के पास है।
विज्ञापन


पश्चिम क्षेत्र के खिलाफ टॉस जीतकर पूर्वोत्तर क्षेत्र ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पश्चिम क्षेत्र ने पहली पारी में दो विकेट पर 590 रन बनाए। वहीं, पूर्वोत्तर ने पहली पारी में 235 रन बनाए। इस तरह पहली पारी में पश्चिम क्षेत्र को 355 रन की बढ़त मिली। उसने फॉलऑन देने की जगह दूसरी पारी में बल्लेबाजी का फैसला किया और रविवार को खेल रोके जाने के समय पांच विकेट पर 268 रन बनाए लिए थे। इस तरह उसकी कुल बढ़त 623 रन की हुई। पहली पारी में बढ़त के आधार पर पश्चिम क्षेत्र ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


पहली पारी में पश्चिम क्षेत्र के लिए यशस्वी जायसवाल ने 228, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 207 और पृथ्वी शॉ ने 113 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में उसके लिए अतित सेठ ने नाबाद 102 और शम्स मुलानी ने 97 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में रहाणे, पृथ्वी और यशस्वी ने बल्लेबाजी नहीं की। राहुल त्रिपाठी को ओपनिंग के लिए भेजा गया और वह 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर क्षेत्र ने पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूर्वी क्षेत्र की कप्तानी मनोज तिवारी कर रहे थे। उत्तर क्षेत्र के लिए युवा बल्लेबाज यश ढुल हीरो रहे। उन्होंने पहली पारी में शानदार शतक लगाया था। वह दोहरे शतक से चूक गए थे। उत्तर क्षेत्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पूर्वी क्षेत्र ने पहली पारी में 397 रन बनाए थे। इसके बाद उत्तर क्षेत्र ने पहली पारी में 545 रन बनाए और 148 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त ली। पूर्वी क्षेत्र ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 102 रन बनाए। यहीं पर मैच समाप्त हो गया।


उत्तर क्षेत्र के यश ढुल ने पहली पारी में 193, ध्रुव शोरे ने 81, हिमांशु राणा ने 81 और कप्तान मंदीप सिंह ने 63 रन बनाए थे। पूर्व क्षेत्र के लिए पहली पारी में विराट सिंह ने 117, सुदीप घरमी ने 68 और शाहबाज अहमद ने 62 रन बनाए थे। कप्तान मनोज तिवारी 27 रन ही बना सके थे। दूसरी पारी में पूर्व क्षेत्र के लिए अभिषेक पोरेल ने नाबाद 50 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed