फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   duleep trophy: shubhman gill have better chance to impress selectors

दलीप ट्रॉफी: गिल के पास चयनकर्ताओं को लुभाने का मौका, इंडिया ब्लू का सामना इंडिया ग्रीन से  

Fri, 16 Aug 2019 10:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 16 Aug 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
duleep trophy: shubhman gill have better chance to impress selectors
शुभमन गिल - फोटो : social media

वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिलने के कारण सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के पास एक बार फिर से शनिवार से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी के जरिए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका होगा। गिल इंडिया ब्लू की कप्तानी करेंगे जिसका पहले मैच में इंडिया ग्रीन से सामना होगा। 

विज्ञापन


उन्नीस साल के गिल के साथ प्रियांक पंचाल, ऋ तुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईश्वरन और श्रेयस गोपाल घरेलू सीजन की शुरुआत में मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयनसमिति को प्रभावित करना चाहेंगे। इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ टीम भारत दौरे पर आएगी। जहां टीम पांच लिस्ट ए और दो अनधिकृत ‘टेस्ट मैचों’ की सीरीज खेलेगी। 
विज्ञापन


उनकी सीनियर टीम भी भारत दौरे पर आ रही है जिसमें वह तीन टी-20 और टेस्ट मैचों की शृंखला खेलेगी। भारतीय टीम कैरेबियाई दौरे पर है ऐसे में 17 अगस्त से नौ सितंबर तक विभिन्न मैदानों पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट में घरेलू क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा। उधर इंडिया ग्रीन की कमान विदर्भ के रणजी विजेता कप्तान फैज फजल के हाथों में होगी। हाल ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में पदार्पण करने वाले राहुल चाहर भी इस टीम का हिस्सा हैं। टूर्नामेंट में अंडर-19 टीम को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज इशान पोरेल के प्रदर्शन पर भी नजरें होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया ब्लू में गिल के अलावा ए टीम के कैरेबियाई दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले गायकवाड़ भी है। टीम में अंकित बावने, जलज सक्सेना, कर्नाटक के हरफनमौला गोपाल और केरल के तेज गेंदबाज बासिल थम्पी शामिल हैं। पिछले रणजी सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले संदीप वारियर को इंडिया रेड टीम में जगह मिली है। पंचाल की कप्तानी वाली इस टीम में भारत के लिए टेस्ट खेल चुके वरूण आरोन भी हैं।

इस बार गुलाबी की जगह लाल गेंद :  यह भारत का इकलौता दिन-रात्रि वाला क्रिकेट प्रारूप है जिसमें पिछले तीन सत्र से गुलाबी गेंद का इस्तेमाल हो रहा था। टेलीविजन प्रसारण की कमी के कारण हालांकि इस बार टूर्नामेंट के लीग मैचों में लाल गेंद (दिन में) का इस्तेमाल किया जाएगा। फाइनल मुकाबला दिन-रात्रि प्रारूप में खेला जाएगा जिसका सीधा प्रसारण भी होगा। 

टीमें  इस प्रकार हैं
 इंडिया ब्लू : शुभमन गिल (कप्तान), ऋ तुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, अंकित बावने, स्नेल पटेल (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, सौरभ कुमार, जलज सक्सेना, तुषार देशपांडे, बासिल थम्पी, दिवेश पठानिया, अनिकेत चौधरी, आशुतोष ए। 

इंडिया ग्रीन: फैज फजल (कप्तान), अक्षत रेड्डी, ध्रुव शौरी, प्रियम गर्ग, सिद्धेश लाड, अक्षदीप नाथ, राहुल चाहर, धर्मेंद्र जडेजा, जयंत यादव, अंकित राजपूत, इशान पोरेल, तनवीर उल हक, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर), राजेश मोहंती और मिलिंद कुमार। इंडिया रेड : प्रियांक पांचाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, अक्षर पटेल, करुण नायर, इशान किशन (विकेटकीपर), हरप्रीत भाटिया, आदित्य सरवटे, महिपाल लोमरोर, अक्षय वखारे, वरुण आरोन, रोनित मोरे, जयदेव उनादकट, संदीप वारियर और अंकित कलसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed