फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy RoundUp: Captain Rahane and Yashasvi's double century for West Zone, Prithvi Shaw scored century

Duleep Trophy RoundUp: पश्चिमी क्षेत्र के लिए कप्तान रहाणे और यशस्वी के दोहरे शतक, पृथ्वी शॉ ने लगाई सेंचुरी

Fri, 09 Sep 2022 10:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 09 Sep 2022 10:22 PM IST
सार

यशस्वी की 321 गेंदों की पारी में 22 चौके और तीन छक्के शामिल थे। रहाणे के साथ राहुल त्रिपाठी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 51 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Duleep Trophy RoundUp: Captain Rahane and Yashasvi's double century for West Zone, Prithvi Shaw scored century
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे (207*) और यशस्वी जायसवाल (228) के दोहरे शतकों की मदद से पश्चिमी क्षेत्र ने उत्तर पूर्व क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में दो विकेट पर 590 रन बना लिए। यशस्वी और रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 333 रन की साझेदारी की। रहाणे ने 264 गेंदों की पारी में 22 चौके और छह छक्के लगाए।
विज्ञापन


Duleep Trophy: On comeback trail, Ajinkya Rahane slams double ton
विज्ञापन

 अजिंक्य रहाणे

यशस्वी की 321 गेंदों की पारी में 22 चौके और तीन छक्के शामिल थे। रहाणे के साथ राहुल त्रिपाठी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 51 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को पृथ्वी शॉ (113) का विकेट स्पिनर अंकुर मलिक ने लिया। जयसवाल के साथ उन्होंने पहले विकेट पर 206 रन जोड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी क्षेत्र ने दूसरे दिन बिना विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया था। पृथ्वी के आउट होने के बाद यशस्वी और रहाणे ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की मुश्किलें कम नहीं होने दी। जायसवाल का मलिक ने अपनी ही गेंद पर कैच भी छोड़ा था। उन्होंने 281 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। यशस्वी का विकेट जोनाथन रोंगसेन ने लिया। 


Duleep Trophy: Solid start by Shaw and Jaiswal - The Hindu
यशस्वी जायसवाल

Duleep Trophy: Prithvi Shaw scores century on debut, breaks Sachin  Tendulkar's recordपृथ्वी शॉ

विराट सिंह के शतक से पूर्वी क्षेत्र के 397 रन 
पुद्दुचेरी में विराट सिंह (117 रन) की मदद से पूर्वी क्षेत्र ने अन्य क्वार्टर फाइनल में पहली पारी में उत्तर क्षेत्र के खिलाफ 397 रन बनाए। पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 179 रन से आगे खेलने उतरी पूर्वी क्षेत्र टीम के लिए विराट के अलावा शाहबाज अहमद ने 62 रन का योगदान दिया। 

कप्तान मनोज तिवारी (27) ने विराट के साथ 77 रन की साझेदारी की। नवदीप सैनी और बाएं हाथ के स्पिनर निशांत सिंधू ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में  युवा बल्लेबाज यश धुल (25*) और मनन वोहरा (20*) की मदद से उत्तरी क्षेत्र ने बिना विकेट खोए 65 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed