फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy: Both semi-finals ended in draws South and Central Zones in finals on basis of first inning

Duleep Trophy: दोनों सेमीफाइनल ड्रॉ पर समाप्त, पहली पारी में बढ़त के आधार पर दक्षिण और मध्य क्षेत्र फाइनल में

Sun, 07 Sep 2025 04:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 07 Sep 2025 04:49 PM IST
सार

दलीप ट्रॉफी 2025 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए, लेकिन पहली पारी की बढ़त के दम पर दक्षिण क्षेत्र (साउथ जोन) और मध्य क्षेत्र (सेंट्रल जोन) ने फाइनल में जगह बना ली। खिताबी मुकाबला 11 से 15 सितंबर तक बंगलूरू के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सलेंसी में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Duleep Trophy: Both semi-finals ended in draws South and Central Zones in finals on basis of first inning
नारायण जगदीशन - फोटो : ANI

विस्तार

दलीप ट्रॉफी 2025 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए, लेकिन पहली पारी की बढ़त के दम पर दक्षिण क्षेत्र (साउथ जोन) और मध्य क्षेत्र (सेंट्रल जोन) ने फाइनल में जगह बना ली। खिताबी मुकाबला 11 से 15 सितंबर तक बंगलूरू के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सलेंसी में खेला जाएगा। साउथ जोन ने नॉर्थ जोन के खिलाफ पहली पारी में 175 रनों की बढ़त हासिल की। उनकी ओर से नारायण जगदीशन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 197 रन ठोके और दूसरी पारी में भी नाबाद 52 रन बनाए। इसी बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के समाप्त होने तक साउथ जोन ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 95 रन बना लिए थे। क्रीज पर जगदीशन 52 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन पर नाबाद थे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन ने वेस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी में 600 रन बनाकर 162 रनों की बढ़त हासिल की। इस दौरान सारांश जैन का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पहली पारी में तीन विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में बल्ले से नाबाद 63 रन बनाए और गेंदबाजी में पांच विकेट झटके। उन्हें ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच की समाप्ति तक वेस्ट जोन ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 216 रन बना लिए थे और तनुष कोटियान 40 रन पर खेल रहे थे। इस तरह आपसी सहमति से दोनों मैच ड्रॉ घोषित हुए और पहली पारी की बढ़त के आधार पर साउथ और सेंट्रल जोन ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed