फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy 2026: Ruturaj Gaikwad named West Zone captain; Shams Mulani vice captain

दलीप ट्रॉफी 2026: ऋतुराज गायकवाड़ बने वेस्ट जोन के कप्तान, शम्स मुलानी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Mon, 20 Jul 2026 04:01 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 20 Jul 2026 04:01 PM IST
सार

लीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है, जबकि शम्स मुलानी को उप-कप्तान बनाया गया है। 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बंगलूरू में होने वाले टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम और छह स्टैंडबाय खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन
Duleep Trophy 2026: Ruturaj Gaikwad named West Zone captain; Shams Mulani vice captain
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : Ruturaj Gaikwad (instagram)

विस्तार

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर शम्स मुलानी को उप-कप्तान बनाया गया है। यह टीम सोमवार को जोनल चयन समिति की बैठक के बाद घोषित की गई। दलीप ट्रॉफी का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के मैदानों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

गायकवाड़ के हाथों में कप्तानी
पिछले सीजन में वेस्ट जोन की कप्तानी तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने संभाली थी। टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेंट्रल जोन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस बार चयनकर्ताओं ने टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी है। गायकवाड़ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी भी कर चुके हैं। हाल ही में वह श्रीलंका 'ए' के खिलाफ 50 ओवर की ट्राई-सीरीज और रेड-बॉल मुकाबलों के लिए भारत 'ए' टीम का हिस्सा भी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग विभाग मजबूत
वेस्ट जोन की टीम में हार्विक देसाई और उर्विल पटेल को विशेषज्ञ विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। बल्लेबाजी क्रम में गायकवाड़ के अलावा पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान, जयमीत पटेल और शिवालिक शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे।
विज्ञापन

स्पिन और तेज गेंदबाजी का संतुलित संयोजन
स्पिन विभाग की जिम्मेदारी उप-कप्तान शम्स मुलानी, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर तनुष कोटियान और बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई संभालेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण में शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी और ऑलराउंडर अतीत सेठ शामिल हैं।

छह खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में जगह
चयनकर्ताओं ने छह खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में भी रखा है। इनमें जय गोहिल, आर्य देसाई, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, विशाल जयसवाल और राजवर्धन हंगरगेकर शामिल हैं।

वेस्ट जोन की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत सेठ, मुकेश चौधरी, तनुष कोटियान, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: जय गोहिल, आर्य देसाई, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, विशाल जयसवाल और राजवर्धन हंगरगेकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed