WI Inning
206/3 (16.5 ov)
Sherfane Rutherford 30(13)*
Shai Hope 83 (44)
IND elected to bowl
{"_id":"59b075af4f1c1bfa7f8b4838","slug":"duleep-trophy-2017-india-green-vs-india-red-at-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा दलीप ट्रॉफी का आगाज, इंडिया ग्रीन और रेड के बीच मुकाबला ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आज होगा दलीप ट्रॉफी का आगाज, इंडिया ग्रीन और रेड के बीच मुकाबला
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 07 Sep 2017 03:58 AM IST
विज्ञापन
दिलीप ट्रॉफी
- फोटो : getty
प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी का आगाज बृहस्पतिवार से होगा और इस सत्र का पहला मैच पार्थिव पटेल की कप्तानी वाली इंडिया ग्रीन और इंडिया रेड के बीच यहां खेला जाएगा। टेस्ट ओपनर मुरली विजय इंडिया ग्रीन का प्रतिनिधित्व करेंगे और उनके पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने का यह बेहतरीन अवसर होगा जो भारतीय टीम के लिए मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट खेले थे।
विज्ञापन
विजय ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग टी-20 के भी कुछ मैच खेले। इंडिया रेड की कमान अभिनव मुकुंद संभालेंगे। गुलाबी गेंद से होने वाले इस टूर्नामेंट में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडिया रेड के लिए खेलेंगे और वह खुद को साबित करने का प्रयास करेंगे। भारत के तिहरे शतकधारी करुण नायर के पास भी अपना कौशल दिखाने का शानदार अवसर होगा। युवा मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, शाहबाज नदीम और सिद्धार्थ कौल भी इंडिया ग्रीन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन