फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dream11 pulls out as Indian cricket team lead sponsor ahead of Asia Cup 2025

BCCI: ड्रीम 11 अब नहीं रहा भारतीय टीम का लीड प्रायोजक? एशिया कप से पहले सामने आई बड़ी जानकारी; जानें

Sun, 24 Aug 2025 11:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी अमर उजाला, ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला, ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 24 Aug 2025 11:40 PM IST
सार

ऑनलाइन गेमिंग कानून में मनी गेम प्रतिबंधित हैं। ड्रीम 11 ने 2023 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ 358 करोड़ रुपये में तीन साल का स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट किया था, जो 2026 तक था। अब एशिया कप से पहले ड्रीम 11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के लीड स्पॉन्सर से हटने का फैसला किया है। एशिया कप नौ सितंबर से यूएई में शुरू होगा।

विज्ञापन
Dream11 pulls out as Indian cricket team lead sponsor ahead of Asia Cup 2025
बीसीसीआई लोगो। - फोटो : bcci.tv

विस्तार

एशिया कप से पहले ड्रीम 11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के लीड स्पॉन्सर से हटने का फैसला किया है। एशिया कप नौ सितंबर से यूएई में शुरू होगा। यह फैसला ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के पास होने के बाद लिया गया है। बिल में ड्रीम 11 जैसे रियल-मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को बैन किया गया है। 

विज्ञापन


ड्रीम 11 ने 2023 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ 358 करोड़ रुपये में तीन साल का स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट किया था, जो 2026 तक था। इस सौदे के तहत बीसीसीआई को हर घरेलू मैच के लिए 3 करोड़ और विदेशों में खेले गए हर मैच के लिए 1 करोड़ रुपये मिलते थे। ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के बाद ड्रीम 11 ने पेड कॉन्टेस्ट बंद कर दिए हैं। ड्रीम 11 की 67% कमाई रियल मनी सेगमेंट से होती थी। कंपनी आईपीएल और इंडियन सुपर लीग जैसे टूर्नामेंटों में भी बड़ी स्पॉन्सर थी।
विज्ञापन


ड्रीम11 और माई11 सर्कल बीसीसीआई को देते थे 1000 करोड़
पीटीआई ने 20 अगस्त को सबसे पहले रिपोर्ट दी थी कि नए बिल से क्रिकेट के राजस्व पर बुरा असर पड़ सकता है, क्योंकि ड्रीम 11 और माई11 सर्कल संयुक्त रूप से भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टाइटल प्रायोजन के माध्यम से बीसीसीआई को लगभग 1000 करोड़ रुपये का योगदान देते थे। अब इन कंपनियों की 90 फीसदी से ज्यादा कमाई खत्म हो जाएगी, क्योंकि उनका मुख्य कारोबार रियल मनी फैंटेसी गेमिंग था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रीम11 को नहीं देना पड़ेगा जुर्माना 
हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि ड्रीम11 को कोई भारी जुर्माना नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि भारतीय बोर्ड के साथ अनुबंध में पहले से ही यह शर्त है कि अगर सरकार का नया नियम आता है, तो कंपनी छूट ले सकती है। अब सबकी नजर My11Circle पर है, जो आईपीएल का आधिकारिक फैंटेसी पार्टनर है और हर साल बीसीसीआई को 125 करोड़ रुपये देता है। माना जा रहा है कि वह भी ड्रीम11 की तरह पीछे हट सकता है।


ड्रीम11 ने कहा- हम कानून का सम्मान और पूरी तरह पालन करेंगे
संसद के उच्च सदन में कानून पारित होने के बाद हाल ही में ड्रीम11 ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि हम हमेशा से कानून का पालन करते आए हैं और हमेशा कानून के अनुसार ही अपना कारोबार करते रहे हैं। हालांकि, हमारा मानना है कि प्रगतिशील कानून ही आगे बढ़ने का रास्ता होता, लेकिन हम 'ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025' का सम्मान करते हैं और पूरी तरह पालन करेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed