{"_id":"5b8d3024-dda6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"dravid-lauds-team-india-s-victory-in-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की खिताबी जीत पर खुश हैं राहुल द्रविड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की खिताबी जीत पर खुश हैं राहुल द्रविड़
नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Jun 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी खिताब हासिल करने वाली भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है। साथ ही द्रविड़ ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की।
विज्ञापन
द्रविड़ ने कहा, ‘यह एक संपूर्ण टीम जीत है जिसमें युवाओं का योगदान शानदार रहा है। इस तरह की टीम चुनने के लिए हमें चयनकर्ताओं का भी शुक्रगुजार होना चाहिए।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम अच्छी थी। वे नाजुक मौकों पर तनाव में नहीं आए।’
हालांकि द्रविड़ ने अभी से टीम के 2015 वर्ल्ड कप को दिमाग में रखकर खेलने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि टीम को खुद को परिस्थितियों के अनुकूल ढालकर खेलना चाहिए।
विज्ञापन
जहीर खान का किया समर्थन
भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने के बाद टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के बजाय युवा खिलाड़ियों को तरजीह देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ इससे इत्तफाक नहीं रखते हैं।
द्रविड़ ने टीम से बाहर चल रहे सीनियर खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान यदि पूरी तरह फिट हों तो वह मैदान पर टीम इंडिया के लिए बहुमूल्य खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। पूर्व क्रिकेट ने कहा कि वर्ष के आखिर में टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तेज गेंदबाज जहीर खान महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
कभी टीम इंडिया की दीवार रहे द्रविड़ ने कहा, ‘जहीर यदि पूरी तरह फिट हों तो वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बेहद अहम साबित हो सकते हैं। हालांकि चयनकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह पूरी तरह फिट हैं। यदि वह फिटनेस के मामले में 100 फीसदी ठीक हैं तो इस सीरीज के लिए वह एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।’
उन्होंने कहा, जहीर एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्होंने पहले भी टीम के लिए कई बड़े उलटफेर किए हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर चुने जाने से पहले उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलकर खुद को तैयार करना चाहिए।’