फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dravid did not sure to play long inning

यकीन नहीं था इतनी लंबी पारी खेलूंगा: द्रविड़

Sun, 07 Apr 2013 01:07 AM IST
रौशन कुमार झा/नई दिल्ली
रौशन कुमार झा/नई दिल्ली Updated Sun, 07 Apr 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
dravid did not sure to play long inning

राजस्थान रॉयल्स की जीत के नायक रहे कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि वह इतनी लंबी पारी खेल जाएंगे।

विज्ञापन


द्रविड़ लगभग एक साल बाद मैदान पर उतरे थे और 51 गेंद पर 65 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि इतने लंबे अंतराल के बाद खेलने पर उन्हें कोई दबाव महसूस नहीं हुआ तो पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा मुझे खुद उम्मीद नहीं थी कि मैं इतना लंबा खेल जाऊंगा। राजस्थान की टीम इस सीजन में जीत के साथ आगाज करने में जरूर सफल रही लेकिन द्रविड़ ने कहा कि कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां टीम को और सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि अगले मैच से ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन के शामिल हो जाने के बाद टीम को और मजबूती मिलेगी। द्रविड़ डेविड वार्नर का कैच लपकने के चक्कर में आए खिंचाव के कारण दोबारा मैदान पर नहीं उतरे लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी चोट इतनी गंभीर नहीं है और अगले मैच से पूर्व समय रहते वह फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहवाग पर संशय कायम
दिल्ली की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। टीम के प्रमुख बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, केविन पीटरसन और जेसी राइडर की चोट से परेशान है। पीटरसन और राइडर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। सहवाग की वापसी पर भी अब तक असमंजस बरकरार है।

दिल्ली के कप्तान महेला जयवर्धने से जब सहवाग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सहवाग अब तक चोट से नहीं उबरे हैं। जब तक वह पूरी तरह फिट नहीं होते तब तक उनकी वापसी पर संशय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed