फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'Dravball' dominates 'Bazball'; Team India created world record with aggressive batting against West Indies

IND vs WI: 'बैजबॉल' पर हावी 'ड्रावबॉल'; वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का तूफानी अंदाज, बना दिया विश्व रिकॉर्ड

Mon, 24 Jul 2023 11:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 11:12 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम ने केवल 24 ओवरों में 181 रन बनाए। भारत ने 7.54 की रन रेट से रन बनाए, जो टेस्ट में 20 ओवर या उससे ज्यादा लंबी पारी में सबसे तेज रन रेट है। 
 

विज्ञापन
'Dravball' dominates 'Bazball'; Team India created world record with aggressive batting against West Indies
रोहित शर्मा और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इतिहास रच दिया। मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे भारत ने बेहद आक्रामक अंदाज में रन बनाए। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तूफानी अर्धशतक लगाए और टीम इंडिया ने केवल 24 ओवरों में 181 रन बनाकर पारी घोषित की। इस पारी में भारत का रन रेट 7.54 का रहा। टेस्ट क्रिकेट में 20 ओवर या उससे ज्यादा लंबी पारी में यह सबसे ज्यादा रन रेट है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में इंग्लैंड की टीम का बैजबॉल अंदाज टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए काफी चर्चा में है। ऐसे में भारतीय टीम ने इंग्लैंड से भी कहीं ज्यादा आक्रामक खेल दिखाते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया है और इसे 'ड्रावबॉल' की पहली झलक माना जा रहा है। खास बात यह है कि टीम इंडिया ने यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के कोच रहते बनाया है, जो अपने समय पर टेस्ट क्रिकेट में धीमी बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे।
विज्ञापन


भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कंगारू टीम ने 2017 में सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 32 ओवर में 241/2 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ये रन 7.53 के रन रेट से बनाए थे। वहीं, भारत का रन रेट 7.54 रहा। इस पारी में टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 रन बनाने वाली टीम भी बनी और अपने सबसे तेज 50 रन भी पूरे किए। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 5.3 ओवर में बिना विकेट गंवाए 50 रन बनाए। टेस्ट में भारतीय टीम की यह सबसे तेज फिफ्टी है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की और केवल 71 गेंदों में यानी 11.5 ओवर में 98 रनों की साझेदारी की। रोहित के आउट होने के बाद भारत सिर्फ 12.2 ओवर यानी कुल 74 गेंदों में 100 रन के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रीलंका का रिकॉर्ड भी टूटा
भारत ने श्रीलंका के 22 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। श्रीलंकाई टीम 2001 में एशियन टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 13.2 ओवर में यानी 80 गेंदों में 100 रन के आंकड़े तक पहुंच गई थी। भारत की इस पारी में मुंबई इंडियंस के स्टार ईशान किशन और रोहित शर्मा सबसे ज्यादा आक्रामक थे। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। अपने टी20 अवतार में बल्लेबाजी करते हुए, रोहित ने सिर्फ 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

ईशान किशन का कमाल
ईशान किशन ने भी महज 33 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक दिया। वह भारत के लिए टेस्ट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले विकेटकीपर बने। इस मामले ऋषभ पंत शीर्ष पर हैं, जिन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। भारत की पारी घोषित होने के समय किशन 34 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद थे, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। उनके रन 152.94 की स्ट्राइक रेट से आए.


किशन का 152.94 का स्ट्राइक रेट किसी भारतीय खिलाड़ी का टेस्ट पारी (न्यूनतम 50 रन) में चौथा सबसे स्ट्राइक रेट है। टेस्ट में सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ 50 रन से ज्यादा की पारी खेलने का रिकॉर्ड महान ऑलराउंडर कपिल देव के नाम है, जिन्होंने 1982 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 55 गेंदों में 89 रन बनाए थे।

ईशान किशन टेस्ट में सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट से 50 से ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 2006/07 में पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ 59 गेंदों में 102* रनों की पारी खेली थी। उनका स्ट्राइक रेट 172.88 का था। वहीं, दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम है, जिन्होंने 2022 में बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ 161.29 के स्ट्राइक रेट से 31 गेंदों पर 50 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed