फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DPL: Priyansh Arya hit six sixes in over completed century in 40 balls ayush badoni hit 19 sixes made record

DPL: प्रियांश आर्या में आई युवराज सिंह की आत्मा, एक ओवर में जड़ डाले छह छक्के, 40 गेंदों में पूरा किया शतक

Sat, 31 Aug 2024 08:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 31 Aug 2024 08:07 PM IST
सार

युवा बल्लेबाज ने नॉर्थ दिल्ली टीम के स्पिनर मनन भारद्वाज को निशाना बनाते हुए छह ओवर में छह छक्के लगाए। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में प्रियांश आर्या ने 12वें ओवर में यह कारनामा किया। इस लीग में ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
DPL: Priyansh Arya hit six sixes in over completed century in 40 balls ayush badoni hit 19 sixes made record
प्रियांश आर्या - फोटो : twitter

विस्तार

दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला सीजन रोमांचक होता जा रहा है। शनिवार को साउथ दिल्ली के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने जो कारनामा किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह की तरह छह गेंदों में छह छक्के लगाकर बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। 
विज्ञापन

आर्या ने बनाया मनन को निशाना
युवा बल्लेबाज ने नॉर्थ दिल्ली टीम के स्पिनर मनन भारद्वाज को निशाना बनाते हुए छह ओवर में छह छक्के लगाए। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में प्रियांश आर्या ने 12वें ओवर में यह कारनामा किया। इस लीग में ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस मैच में आर्या ने 50 गेंदों का सामना किया और 120 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और इतने ही छक्के निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह गेंदों पर लगाए छह छक्के
प्रियांश ने यह कारनामा 12वें ओवर में किया। उस वक्त नॉन स्ट्राइकर एंड पर उनके साथ कप्तान आयुष बदोनी भी मौजूद थे। वहीं, गेंदबाजी मनन भारद्वाज कर रहे थे।
  • पहली गेंद को प्रियांश ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से बाउंड्री के पार भेजा।
  • दूसरी गेंद पर उन्होंने घुटने पर बैठकर डीप मिड-विकेट के ऊपर से छक्का मारा।
  • तीसरी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा।
  • चौथी गेंद पर भी उन्होंने लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा।
  • पांचवीं गेंद पर भी उन्होंने जोरदार शॉट जड़ा और बाउंड्री के पार गेंद भेज दी।
  • छठी गेंद पर भी आर्या का वही अंदाज देखने को मिला और उन्होंने जोरदार छक्का जड़ा।
विज्ञापन

बदोनी ने तोड़ा गेल और चौहान का रिकॉर्ड
इस मैच में आर्या दमदार प्रदर्शन करने वाले इकलौते बल्लेबाज नहीं थे। साउथ दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 39 गेंदों पर शतक जड़ दिया। वह 55 गेंदों में 165 रन बनाने में कामयाब हुए। इस विस्फोटक पारी के दौरान बदोनी ने आठ चौके और 19 छक्के लगाए। आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलने वाले बदोनी ने 19 छक्के लगाए जो टी20 क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड है। बदोनी ने टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (18) लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल और एस्टोनिया के साहिल चौहान को पीछे छोड़ दिया है।  गेल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 2017 संस्करण में ढाका डायनामाइट्स के खिलाफ रंगपुर राइडर्स के लिए 69 गेंदों में 146 रन की पारी में 18 छक्के और पांच चौके लगाए थे। वहीं, भारतीय मूल के चौहान ने इस साल जून में साइप्रस के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एस्टोनिया के लिए 41 गेंदों में 144 रन की पारी के दौरान 18 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed