फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dont think anybody is surprised more than three people knew: Michael Clarke on Bancroft s ball tampering remarks

बॉल टैंपरिंग विवाद: पूर्व कप्तान क्लार्क का बड़ा बयान, कहा- बैनक्रॉफ्ट के खुलासे पर हैरान न हों, गेंदबाज जानते थे

Mon, 17 May 2021 01:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, मेलबर्न
पीटीआई, मेलबर्न Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 17 May 2021 01:57 PM IST
सार

पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि उन्हें यह जानकर हैरानी नहीं होगी कि 2018 में गेंद से छेड़छाड़ की साजिश के बारे में गेंदबाजों को पता था।
 

विज्ञापन
Dont think anybody is surprised more than three people knew: Michael Clarke on Bancroft s ball tampering remarks
माइकल क्लार्क - फोटो : getty

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट वर्ष 2018 में अपने ऊपर लगे दाग को धोने कोशिश में लगा है। इस बीच इस मामले में शामिल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन बैनक्रॉफ्ट के खुलासे ने फिर चिंता बढ़ा दी है। इस खुलासे को लेकर पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि उन्हें यह जानकर हैरानी नहीं होगी कि 2018 में गेंद से छेड़छाड़ की साजिश के बारे में गेंदबाजों को पता था।

विज्ञापन


इस विवाद के कारण आस्ट्रेलिया की हर हाल में जीत दर्ज करने की संस्कृति की समीक्षा की गई थी। इसके बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का जबकि कैमरन बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा था। बैनक्राफ्ट ने गेंद की शक्ल बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


यह मसला पिछले सप्ताह फिर से चर्चा में आया जब बैनक्रॉफ्ट ने खुलासा किया कि आस्ट्रेलिया के तब के गेंदबाजों को इस साजिश की जानकारी थी। क्लार्क ने सोमवार को स्काई स्पोर्ट्स रेडियो से कहा कि यदि आप उच्चस्तर पर क्रिकेट खेल रहे हो तो आप अपनी रणनीति के बारे में जानते हो। क्या आप ऐसी कल्पना कर सकते हो कि गेंद वापस गेंदबाज को सौंपी जा रही हो और गेंदबाज को इस बारे में पता नहीं हो। कैमरन बैनक्राफ्ट का खुलासा चौंकाने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनक्रॉफ्ट के साक्षात्कार के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भी बयान जारी करके कहा कि वह घटना की फिर से जांच करने के लिये तैयार है। क्लार्क ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि किसी को इस पर हैरानी होगी कि इसके बारे में तीन लोगों से अधिक को जानकारी थी।'

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नैतिक इकाई ने बेनक्रॉफ्ट से संपर्क किया

उधर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की नैतिक इकाई ने कैमरन बेनक्रॉफ्ट से संपर्क किया है, जिससे कि यह पता चल सके कि इस क्रिकेटर के पास 2018 में विश्व क्रिकेट को झकझोरने वाले गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के संदर्भ में कोई नई सूचना है या नहीं।

बेनक्रॉफ्ट ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में यह कहकर नया तूफान ला दिया है कि उस घटना के बारे में और अधिक गेंदबाजों को जानकारी थी। इस घटना के बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। बेनक्रॉफ्ट के पास रेगमाल मिला था और केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के लिए उन्हें नौ महीने के लिए निलंबित किया गया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीमों के प्रमुख बेन ओलिवर रे सोमवार को कहा कि रेबेका मरे की अगुआई वाली नैतिक इकाई ने बेनक्राफ्ट से संपर्क किया है कि क्या वह अपने पूर्व के बयान में कुछ और जोड़ना चाहते हैं। 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' ने ओलिवर के हवाले से कहा, 'बेशक उस घटना की विस्तृत जांच हुई थी। इसके बाद कार्रवाई की गई थी।'

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने हर समय यही रुख अपनाया कि अगर किसी के पास उस घटना के संदर्भ में कोई नई सूचना है तो हम लोगों को आगे आने और नैतिक इकाई के साथ इस पर बात करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।'

ओलिवर ने कहा, 'हमारी नैतिक इकाई ने कैमरन से दोबारा बात करते हुए उन्हें आमंत्रित किया है कि अगर उसके पास कोई नई सूचना है तो बताए। हम इस पर उसके जवाब का इंतजार करेंगे, हमें अब तक जवाब नहीं मिला है।'

क्या था मामला?

बता दें कि वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट गेंद से छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे, जिसके बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट पर बैन लगा दिया गया था। वॉर्नर और स्टीव ने एक साल की सजा काटने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में तो वापसी कर ली, लेकिन नौ महीने की सजा काटने के बाद बेनक्रॉफ्ट अपने खोए हुए रुतबे को हासिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed