{"_id":"5fcde8cf1b203d363c22fd5e","slug":"don-bradmans-baggy-green-cap-from-1928-debut-to-be-auctioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज चुकाने के लिए नीलाम होगी महानमत क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन की 'बैगी ग्रीन कैप'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कर्ज चुकाने के लिए नीलाम होगी महानमत क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन की 'बैगी ग्रीन कैप'
Mon, 07 Dec 2020 02:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
डॉन ब्रैडमैन
- फोटो : क्रिकेट 14
अक्सर किसी दिग्गज खिलाड़ी का बल्ला, जर्सी, जूते, पैड या फिर टोपी किसी खास मकसद के लिए नीलाम होते हैं। समय-समय पर खिलाड़ी या संबंधित संस्था इन सामानों से धन जुटाकर किसी खास वजह या मकसद की पूर्ती करती है, लेकिन सर ब्रैडमैन की टोपी कर्ज चुकाने के लिए नीलाम होने वाली है।
विज्ञापन
1928 में टेस्ट डेब्यू के दौरान पहनी गई ऑस्ट्रेलिया की 'बैगी ग्रीन कैप' इस हफ्ते नीलाम होगी। ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तान और 99.94 की औसत वाले असंभव रिकॉर्डधारी बल्लेबाज ब्रैडमैन ने आज से 61 साल पहले अपने पड़ोसी को यह टोपी तोहफे में दी थी।
विज्ञापन
बैगी ग्रीन कैप 2003 से दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के राज्य पुस्तकालय में ऋण पर है, इसकी पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि खुद ब्रैडमैन संग्रहालय के पूर्व प्रबंधक बैरी गिब्स ने की। पीटर डनहम नामक उस पड़ोसी पर लगभग 10 करोड़ रुपये की देनदारी है। धोखाधड़ी के आरोपी पेशे से एकाउंटेंट डनहम को मई में आठ साल दो माह की सजा सुनाई गई थी। तब से कुछ लेनदार अपने कर्ज के भुगतान के लिए टोपी के इस्तेमाल की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले ब्रैडमैन का ब्लेजर करीब 61 लाख रुपये में नीलाम हो चुका है, जो उन्होंने 1936-37 के मैच के दौरान पहली बार बतौर कप्तान पहना था। 2015 में हुई इस नीलामी से पहले एक अन्य कैप भी करीब 4 लाख डॉलर में बिकी थी, जो उन्होंने 1948 के दौरे में पहनी थी।