फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Domestic Calendar of BCCI board plans to start Ranji season in December no Irani, Duleep trophy this year

BCCI की नई योजना: दिसंबर में शुरू होगी रणजी ट्रॉफी! इस साल ईरानी कप और दलीप ट्रॉफी नहीं

Sat, 17 Apr 2021 03:58 PM IST
अंशुल तलमले पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 17 Apr 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Domestic Calendar of BCCI board plans to start Ranji season in December no Irani, Duleep trophy this year
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की योजना 2021-22 घरेलू सत्र की शुरूआत इस साल सितंबर से सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट से करने की है और उसने रणजी ट्राफी के लिए दिसंबर से तीन महीने की विंडो भी तय कर दी है, जिसे पिछले सत्र में कोविड-19 महामारी के चलते रद्द करना पड़ा था। क्रिकेट परिचालन टीम द्वारा तैयार किए गए अस्थायी कैलेंडर में हालांकि दलीप ट्राफी, देवधर ट्रॉफी और ईरानी कप को हिस्सा नहीं बनाया गया है। इसके अलावा कैलेंडर से महिलाओं की पांच प्रतियोगितायें भी हटा दी गई हैं।

विज्ञापन


पीटीआई के पास यह तैयार किया गया अस्थायी घरेलू कैलेंडर है, जिस पर शुक्रवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक में चर्चा हुई थी। महामारी के चलते 2020-21 सत्र काफी छोटा हो गया था, जिसमें केवल राष्ट्रीय टी-20 (मुश्ताक अली) और वनडे (विजय हजारे ट्रॉफी) चैंपियनशिप ही आयोजित की गई थी। महिलाओं के लिए केवल राष्ट्रीय वनडे प्रतियोगिता ही कराई गई थी।
विज्ञापन


भारत में कोविड-19 मामलों की दूसरी लहर के बीच बीसीसीआई को अब भी पुरूष और महिला वर्गों के उम्र संबंधित ग्रुप में घरेलू सत्र आयोजित करने की उम्मीद है। भारत को अक्तूबर में टी-20 विश्व कप में खेलना है और अगले साल आईपीएल की बड़ी नीलामी होगी तो सभी शेयरधारक सत्र की शुरूआत दो सफेद गेंद के टूर्नामेंट - मुश्ताक अली टी-20 (सितंबर के मध्य से अक्तूबर तक) के बाद नवंबर में विजय हजारे ट्रॉफी से कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की मुख्य घरेलू प्रतियोगिता रणजी ट्राफी 87 वर्षों में पहली बार 2020 में रद्द की गयी थी। लेकिन आगामी सत्र के दिसंबर से मार्च के बीच आयोजित करने की योजना है। बीसीसीआई ने पुरूष और महिलाओं के लिये अंडर-23 टूर्नामेंट के साथ अंडर-19 टूर्नामेंट को भी जगह दी है जो पिछले सत्र में नहीं कराए गए थे।


अंडर-19 वनडे चैलेंजर टूर्नामेंट के साथ कूच बिहार ट्रॉफी (दिन का प्रारूप) और वीनू मांकड ट्रॉफी (वनडे) से चयनकर्ताओं को अगले साल आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम चुनने में मदद मिलेगी। महिलाओं की टी-20 और वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के साथ अंडर-23 प्रतियोगिताएं भी नहीं खेली जाएंगी, इनके अलावा अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी भी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed