{"_id":"28103024-2cc7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"do-not-treat-sachin-tendulkar-with-too-much-respect-says-james-anderson","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीज पर सचिन का ज्यादा सम्मान मत करो: एंडरसन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रीज पर सचिन का ज्यादा सम्मान मत करो: एंडरसन
लंदन/एजेंसी
Updated Mon, 12 Nov 2012 08:08 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने टीम के खिलाड़ियों से कहा है कि वे सचिन तेंदुलकर का क्रीज पर ज्यादा सम्मान नहीं करें। एंडरसन ने कहा, ‘ऐसी बातें चल रही हैं कि यह सचिन की अंतिम टेस्ट सीरीज हो सकती है। मुझे उनके खिलाफ गेंदबाजी करना अच्छा लगता है कि क्योंकि सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ गेंदबाजी करके परीक्षा लेना ही इस स्तर पर खेलने के लिए मायने रखता है। मेरे दिमाग में ऐसा कोई सवाल नहीं है कि वह 20 साल तक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक रहे हैं। लेकिन हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम उन्हें क्रीज पर ज्यादा सम्मान नहीं दें।’
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया भी सोमवार अहमदाबाद पहुंच गई। सीरीज शुरू होने में अब दो दिन ही बाकी रह गए हैं लेकिन दोनों ही टीमों के बीच जुबानी जंग पहले से शुरू हो गई है। एक जहां इंग्लिश पेसर जेम्स एंडरसन ने सचिन तेंदुलकर पर निशाना साधा। दूसरी ओर, आर अश्विन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों छक्के छुड़ाने के लिए कमर कस ली है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज 15 नवंबर से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
पीटरसन स्विच हिट तो लगाकर दिखाएं: अश्विन
टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन का कहना है कि हम इंग्लैंड से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। इसके लिए हमने कड़ी प्रैक्टिस की है। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन को स्विच हिट इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है। बकौल अश्विन, 'हमें घरेलू मैदान और माहौल का फायदा मिलेगा। अगर पीटरसन मेरे खिलाफ खेलते हैं तो यह अच्छा होगा क्योंकि मैं फील्डर वहां रख सकता हूं, जहां मुझे जरूरत होगी। वन-डे और टी-20 वैसा नहीं है। लिहाजा मैं पीटरसन को स्विच हिट लगाने की चुनौती देता हूं।'
विज्ञापन